Live
Search
Home > खेल > मधुमक्खियों की वजह से बीच मैदान में अंपायर की मौत, हालत देख डॉक्टर भी रह गए दंग; क्रिकेट जगत में पसरा मातम

मधुमक्खियों की वजह से बीच मैदान में अंपायर की मौत, हालत देख डॉक्टर भी रह गए दंग; क्रिकेट जगत में पसरा मातम

UP Umpire Bee Attack Death: कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर पैनल अंपायर मानिक गुप्ता की एक मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-19 08:12:21

Mobile Ads 1x1

UP Umpire Bee Attack Death: शुक्लागंज के सप्रू ग्राउंड में क्रिकेट मैदान पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रोमांचक मुकाबला अचानक मातम में बदल गया. कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर अंपायर मानिक गुप्ता KDM लीग मैच में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे तभी मधुमक्खियों के खतरनाक झुंड ने मैदान पर मौजूद अंपायरों और खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया. सफेद कपड़ों में खड़े मानिक गुप्ता इस हमले का सबसे बड़ा निशाना बने करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियों के लगातार डंक ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही हालात इतने बिगड़ चुके थे कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

YMCC और पैरामाउंट के बीच चल रहा था मैच

उन्नाव जिले के शुक्लागंज के सप्रू ग्राउंड में YMCC और पैरामाउंट के बीच मैच चल रहा था तभी मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. सफेद कपड़े पहने अंपायर मानिक गुप्ता और जगदीश शर्मा को मधुमक्खियों ने निशाना बनाया. मधुमक्खियां उन्हें करीब 10 मिनट तक काटती रहीं.

गुरुवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

गंभीर हालत में गुप्ता को तुरंत शुक्लागंज के प्राइवेट हॉस्पिटल और फिर कानपुर के LLR (हैलट) हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां से उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनकी चार बेटियों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया जाएगा. फील्डखाना के रहने वाले मानिक गुप्ता पिछले 30 सालों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से जुड़े थे.

KCA के चेयरमैन ने क्या कहा?

KCA चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने इसे एक ऐसा नुकसान बताया जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि KCA परिवार उनके दुख में शामिल है और दुखी परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि मानिक गुप्ता के परिवार को हर मुमकिन मदद दी जाएगी.

MORE NEWS

Home > खेल > मधुमक्खियों की वजह से बीच मैदान में अंपायर की मौत, हालत देख डॉक्टर भी रह गए दंग; क्रिकेट जगत में पसरा मातम

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-19 08:12:21

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS