Live
Search
Home > क्रिकेट > क्रिकेट मैदान से संसद तक गूंजा नाम, वैभव सूर्यवंशी की पारी पर शशि थरूर हुए फिदा; इस खिलाड़ी से कर दी तुलना

क्रिकेट मैदान से संसद तक गूंजा नाम, वैभव सूर्यवंशी की पारी पर शशि थरूर हुए फिदा; इस खिलाड़ी से कर दी तुलना

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में अपने असाधारण प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं. अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की मांग करते हुए उनकी तुलना दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से की है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 9, 2026 16:01:00 IST

Mobile Ads 1x1

Shashi Tharoor On Vaibhav Sooryavanshi: अंडर 19 वर्ल्डकप में वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. फाइनल में वैभव ने ताबड़तोड़ शतक जमाकर खेल जगत में तहलका मचा दिया था. उनके इस शतक ने सिर्फ खेल की दुनिया ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत में भी हलचल मचा दी है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि वैभव उच्च सम्मान के हकदार हैं.

क्या बोले शशि थरूर?

शशि थरूर ने एक्स पर एक विज्ञापन साझा किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का पोस्टर छपा है. इसको शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद ने लिखा, ‘वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द उच्च सम्मान मिलना चाहिए. पिछली बार जब हमने 14 साल के किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को क्रीज पर देखा था, तो उनका नाम सचिन तेंदुलकर था और हमने उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करवाया.’

वैभव सूयवंशी ने बनाया था दमदार शतक 

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. वैभव ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के शुरुआती स्पेल का सामना किया और फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से जवाब दिया. पहले पावरप्ले के अंत में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के स्पिनरों पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और जल्द ही 80 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हो गए.

कितने साल की उम्र में सचिन ने किया डेब्यू ?

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने महज 16 वर्ष की उम्र में 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए चुना गया था. वह उम्र जब अधिकांश क्रिकेटर जूनियर क्रिकेट में अपनी जगह बना रहे होते हैं. उस वक्त सचिन ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबकों चौंका दिया था. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > क्रिकेट मैदान से संसद तक गूंजा नाम, वैभव सूर्यवंशी की पारी पर शशि थरूर हुए फिदा; इस खिलाड़ी से कर दी तुलना

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 9, 2026 16:01:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS