Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में अपने असाधारण प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं. अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की मांग करते हुए उनकी तुलना दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से की है.
वैभव सूर्यवंशी और शशि थरूर
Shashi Tharoor On Vaibhav Sooryavanshi: अंडर 19 वर्ल्डकप में वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. फाइनल में वैभव ने ताबड़तोड़ शतक जमाकर खेल जगत में तहलका मचा दिया था. उनके इस शतक ने सिर्फ खेल की दुनिया ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत में भी हलचल मचा दी है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि वैभव उच्च सम्मान के हकदार हैं.
शशि थरूर ने एक्स पर एक विज्ञापन साझा किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का पोस्टर छपा है. इसको शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद ने लिखा, ‘वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द उच्च सम्मान मिलना चाहिए. पिछली बार जब हमने 14 साल के किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को क्रीज पर देखा था, तो उनका नाम सचिन तेंदुलकर था और हमने उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करवाया.’
आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. वैभव ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के शुरुआती स्पेल का सामना किया और फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से जवाब दिया. पहले पावरप्ले के अंत में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के स्पिनरों पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और जल्द ही 80 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हो गए.
पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने महज 16 वर्ष की उम्र में 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए चुना गया था. वह उम्र जब अधिकांश क्रिकेटर जूनियर क्रिकेट में अपनी जगह बना रहे होते हैं. उस वक्त सचिन ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबकों चौंका दिया था.
Salman Khan Zinta’s Team Won Kya: सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा…
आसान भाषा में समझें तो इसी को DRL कहा जाता है. कुछ लोग इन्हें सिर्फ…
छोटे लेवल पर या MSMEs के लिए सरकार एक क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाली है,…
IPL 2026 orange cap: सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन इस समय सबसे आगे चल रहे…
अगर आपने अपने Aadhaar-PAN Linking के प्रोसेस को अभी तक पूरा नहीं किया है तो…
Blessing Muzarabani PSL Ban: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को पाकिस्तान ने पीएसएल में…