<
Categories: खेल

World Record: वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों से मचाई तबाही, UAE के खिलाफ जड़ दिए इतने सिक्स कि टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट का इतिहास बदलकर रख दिया है. उन्होंने मंगलवार (24 नवंबर) को यूएई के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स में महज 53 गेंद पर 204 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.

Vaibhav Sooryavanshi World Record: भारत के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से नया कीर्तिमान रच दिया. वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक (सिर्फ 28 गेंद) और सबसे तेज दोहरा शतक (महज 52 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ यह कारनामा किया. उन्होंने सिर्फ 53 गेंद पर 204 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 29 छक्के और 7 चौके आए. इसी के साथ वह लिस्ट-ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने डार्सी शॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने लिस्ट-ए की एक पारी में सबसे ज्यादा 23 छक्के लगाए थे. अब वैभव सूर्यवंशी ने 29 छक्के लगाकर डार्सी शॉर्ट को पीछे छोड़ दिया है.

लिस्ट-ए में एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स

  • 28 छक्के- वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
  • 23 छक्के- डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018
  • 21 छक्के- बेवन जैकब्स, ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड, 2026

भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक के दम पर भारत-ए की टीम ने आसानी से यूएई को 7 विकेट से हरा दिया. यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे. यूएई की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शतकीय पारी खेली थी. इसके दम पर यूएई ने भारत को 250 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की सिर्फ 14.2 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi century: वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में जड़ा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Vaibhav Suryavanshi century: वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई…

Last Updated: November 24, 2026 17:38:01 IST

जिस शहर में जाता, वहीं करता शादी, फिर पत्नियों के पैसे और जेवर पर कब्जा! अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Multiple Marriages Fraud: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: November 24, 2026 17:22:15 IST

मुंबई के नीचे बसने जा रही एक और दुनिया! 70 हजार करोड़ में बनेगा 31 KM लंबा ‘पाताल लोक’

Mumbai Patal Lok Project: मुंबई की सड़कों पर लगने वाला जाम किसी से छुपा नहीं…

Last Updated: November 24, 2026 17:09:18 IST

Guna teacher case: स्कूल में सब मेरे हाथ में है…12वीं की छात्रा से अकेले मिलने की जिद, गुना में शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो केस

Guna teacher case: मध्य प्रदेश के गुना स्थित पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट के…

Last Updated: November 24, 2026 17:03:52 IST

IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए में ठोका सबसे तेज शतक और दोहरा शतक, 29 छक्के से बनाया कीर्तिमान

Vaibhav Sooryavanshi Fastest Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया…

Last Updated: November 24, 2026 17:22:16 IST

132 मिनट में पूरा होगा दिल्ली से लखनऊ का सफर! यूपी में बुलेट ट्रेन का रूट आया सामने, चेक करें डिटेल्स

Delhi Lucknow Bullet Train: वर्तमान समय में दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में ट्रेन से कम…

Last Updated: November 24, 2026 16:11:44 IST