<

IND vs ZIM: टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, इस देन से खेलेंगे टी20 सीरीज, देखें शेड्यूल

India Tour Zimbabwe: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी. भारतीय टीम के कई खिलाड़ी सीरीज की तैयारियों के लिए रविवार को जिम्बाब्वे रवाना हो गए. देखें तस्वीरें...

India Tour Zimbabwe 2026: भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच गई है. बीसीसीआई ने रविवार (19 जुलाई) को तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि टीम के कई खिलाड़ी जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं, क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे पर थे. वह जल्द ही जिम्बाब्वे में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. उनके साथ इंग्लैंड दौरे पर गए प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, शिवम दुबे और ईशान किशन के साथ जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे. ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड में वनडे सीरीज का हिस्सा थे. अब वे जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज खेलते दिखाई देंगे.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में उतरेगी. इस दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालते दिखाई देंगे. BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है.

VVS लक्ष्मण के साथ टीम इंडिया रवाना

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी दी. वीवीएस लक्ष्मण भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हैं, जो बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड भी हैं. उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गए हैं. इसमें 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. उनके साथ उप-कप्तान तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं.

इन खिलाड़ियों को पहली बार मौका

भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है. इनमें यश ठाकुर, अशोक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं. उनके अलावा रिंकू यादव और मयंक यादव की वापसी हुई है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत की युवा ब्रिगेड इस दौरे पर सीरीज जीत पाएगी.

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल

इस सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई को होगा, जबकि 26 जुलाई को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. ये सभी मुकाबले हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे.

टीम इंडिया की स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST