<
Categories: मनोरंजन

रवींद्रनाथ टैगोर के गीत से प्रेरित था अमिताभ का ये गाना, किशोर कुमार की आवाज ने किया अमर

बॉलीवुड का एक सदाबहार गाना था, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल होता है. ये गाना रवींद्रनाथ टैगोर के बंगाली गाने से प्रेरित था. ये गाना 1981 में आई फिल्म 'याराना' के लिए तैयार किया गया था.

Evergreen Song: एक दौर था, जब मोबाइल फोन नहीं थे, म्यूजिक ऐप्स नहीं थे और गाने सुनने के लिए लोग रेडियो या कैसेट प्लेयर का इंतजार किया करते थे. उन्हीं दिनों हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गीत आया, जिसने पहली बार सुनते ही लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली. यह गीत था ‘छूकर मेरे मन को’, जिसे 1981 में आई फिल्म ‘याराना’ के लिए तैयार किया गया था. वक्त बदला, तकनीक बदली, संगीत का अंदाज भी बदल गया लेकिन आज भी इस गीत की मिठास बरकरार है.

जब यह गाना रिलीज हुआ, तब पर्दे पर अमिताभ बच्चन अपनी लोकप्रियता के शिखर पर थे. उनकी सादगी भरी स्क्रीन प्रेजेंस, किशोर कुमार की जादुई आवाज, राजेश रोशन का मधुर संगीत और अंजान के भावपूर्ण बोलों ने इस गीत को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. इस सदाबहार धुन के पीछे एक और दिलचस्प कहानी छिपी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

रवींद्रनाथ के किस गाने पर बना

दरअसल, इस गीत की शुरुआती धुन का रिश्ता नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध रवींद्र संगीत रचना ‘तुमार होलो शुरू, आमार होलो सारा’ से माना जाता है. संगीत जानकारों के अनुसार, संगीतकार राजेश रोशन ने गीत के शुरुआती हिस्से में उस रचना की धुन से प्रेरणा ली थी. हालांकि इसके बाद पूरा गीत अपनी अलग पहचान के साथ आगे बढ़ता है और हिंदी फिल्म संगीत की खूबसूरत मिसाल बन जाता है. यही वजह है कि इसे न तो पूरी तरह रवींद्र संगीत कहा जा सकता है और न ही सिर्फ एक सामान्य फिल्मी गीत. यह दोनों संगीत परंपराओं का खूबसूरत मेल है.

पर्दे पर बिखेरा जादू

किशोर कुमार ने अपनी आवाज से इस गीत में ऐसा जादू भरा कि हर शब्द सीधे दिल तक पहुंचता है. वहीं अंजान के लिखे सरल लेकिन गहरे बोल प्यार और अपनापन का ऐसा एहसास कराते हैं, जिसे हर पीढ़ी महसूस कर सकती है. अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए इस गीत ने पर्दे पर भी वही जादू बिखेरा, जिसने दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा.

आज भी फेवरेट प्लेलिस्ट में बरकरार

चार दशक से भी ज्यादा समय गुजर चुका है लेकिन ‘छूकर मेरे मन को’ की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. आज भी यह गीत रेडियो, म्यूजिक प्लेलिस्ट, स्टेज शो और रियलिटी शोज का पसंदीदा हिस्सा बना हुआ है. नई पीढ़ी भी इसे उतने ही प्रेम से सुनती है, जितना कभी इसके रिलीज के समय लोगों ने सुना था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST