<

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए. महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव का बल्ला आखिर पाकिस्तान के सामने आते ही क्यों खामोश हो जाता है? आइए देखते हैं पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सभी पिछले 6 मैचों में उनका प्रदर्शन.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच किसी भी खेल में हो, रोमांच से भरा होता है. लेकिन जब मुकाबला क्रिकेट का हो और बात गोल्ड मेडल या ट्रॉफी की हो, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. आज यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल तक पहुंची है.

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला था. हालांकि, वह इस मौके का बड़ा फायदा नहीं उठा पाए. इससे पहले कोरोगी के कठिन पिच पर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंदों में 38 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ आज के बड़े मैच में वह 8 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बना सके और रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में विकेटकीपर को कैच थमा बैठे.

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. आइए देखते हैं कि इससे पहले वह पाकिस्तान के सामने कब-कब मैदान पर उतरे और कितना रन बना सके.

पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

अपने छोटे से क्रिकेट करियर में वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 5 मैच (टी20 और वनडे मिलाकर) खेले हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस आक्रामक बल्लेबाजी के लिए वैभव जाने जाते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला वैसा कमाल नहीं दिखा पाया है.

2024 अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में वैभव सिर्फ 1 रन (9 गेंद) बनाकर आउट हो गए थे.

2025 राइजिंग स्टार्स टी20 एशिया कप: इस मैच में उन्होंने बेहतरीन वापसी की और 28 गेंदों पर शानदार 45 रन बनाए.

2025 वनडे एशिया कप (ग्रुप स्टेज): पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में वह 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए.

2025 वनडे एशिया कप (फाइनल): फाइनल मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 26 रनों की तेज पारी खेली.

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप (1 फरवरी): पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए थे.

2026 एशियन गेम्स(3 अक्टूबर): पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव ने 8 गेंदों में 15 रन बनाए.

आंकड़ों में वैभव का प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 6 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 122 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 20.33 और स्ट्राइक रेट 138.63 का रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ वह अब तक एक भी अर्धशतक (50 रन) नहीं लगा पाए हैं.

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST