<

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद उनकी हालत देखी और उन्हें मोदीपुरम के SDS अस्पताल रेफर कर दिया.

Daurala Car Fire: शुक्रवार को दौराला के लावड़ रोड पर अजहौता मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती सियाज कार में अचानक आग लग गई. कार में दिल्ली के भजनपुरा निवासी चाचा-भतीजा सवार थे, जो झुलस गए. वे अंदावली गांव में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे.जानकारी के मुताबिक, भजनपुरा निवासी सुरेंद्र अपने भतीजे सार्थक के साथ सियाज कार से इंचौली थाना क्षेत्र के अंदावली गांव जा रहे थे. लावड़ रोड पर काली नदी पार करने के बाद अजहौता मोड़ के पास कार में अचानक आग लग गई. आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.कार में आग लगी देख सुरेंद्र और सार्थक ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ और कमर जल गए. कार से उठती लपटों से राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई. कई वाहन चालक मौके पर ही रुक गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

सूचना मिलने पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद पुलिस ने खराब कार को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल किया.

चाचा-भतीजा अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद उनकी हालत देखी और उन्हें मोदीपुरम के SDS अस्पताल रेफर कर दिया.

CO दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. हादसे के समय कार में सिर्फ सुरेंद्र और सार्थक ही सवार थे. पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.सार्थक ने बताया कि आग लगने के बाद वह और उसके चाचा सुरेंद्र कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दोनों बुरी तरह जल गए.

ई-रिक्शा वाले ने बचाई जान

हालत बिगड़ने पर वे दोनों सड़क किनारे बेहोश हो गए. बेहोश होने से कुछ देर पहले उन्होंने एक ई-रिक्शा वाले को मौके पर रुकते देखा. ड्राइवर ने उनके जले हुए शरीर को देखा और उन्हें अपने ई-रिक्शा में अस्पताल ले गया.

इसके बाद दोनों में से किसी को कुछ याद नहीं रहा. जब वे होश में आए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. होश आने पर उन्होंने आस-पास के लोगों से ई-रिक्शा ड्राइवर के बारे में पूछने की कोशिश की, लेकिन उसका नाम या पता नहीं मिल सका.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST