<

IPL से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस टीम के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी; अर्जुन तेंदुलकर ने भी दिखाया दम

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से पहले डीवाई पाटिल टी20 कप में शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली.

Vaibhav Sooryavanshi 14 Ball Fifty: भारत के बाएं हाथ के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एक बार फिर चर्चा में हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL से पहले डीवाई पाटिल टी20 कप (DY Patil T20 Cup)  में विस्फोटक पारी खेली है. वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार (26 फरवरी) को इस टूर्नामेंट में सिर्फ 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर तहलका मचा दिया. उन्होंने डीवाई पाटिल ब्लू की ओर से खेलते हुए इंडियन नेवी के खिलाफ 19 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान वैभव के बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के देखने को मिले. वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर में 4 गेंदों पर 16 रन बनाकर अपना इरादा साफ कर दिया. फिर 43 रनों के स्कोर पर पहुंचने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अगली 2 गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक ठोक दिया था.

अर्जुन तेंदुलकर ने भी किया कमाल

वैभव सूर्यवंशी के अलावा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने भी शानदार प्रदर्शन किया. डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया. अर्जुन तेंदुलकर ने पहले गेंदबाजी करते हुए गेंद से 1 विकेट चटकाए. फिर 220 रनों का टारगेट चेज करते हुए 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उन्होंने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. अर्जुन तेंदुलकर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते नजर आएंगे.

वैभव सूर्यवंशी की टीम ने जीता मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी की डीवाई पाटिल ब्लू ने इस मुकाबले में इंडियन नेवी को हरा दिया. इंडियन नेवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे. पारी की शुरुआत करने उतरे कुंवर पाठक ने 53 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा नितिन तनवर ने 5 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए. इससे इंडियन नेवी ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी डीवाई पाटिल ब्लू की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पूजा में बजने वाला शंख आखिर कब और कैसे अस्तित्व में आया? जानिए इसकी उत्पत्ति से जुड़ा पौराणिक रहस्य

Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…

Last Updated: April 9, 2026 14:05:10 IST

प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा थप्पड़, आहत होकर युवती ने गंगा में लगाई छलांग; नाविकों ने कूदकर बचाई जान

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…

Last Updated: April 9, 2026 13:59:47 IST

Strait Ka Matlab Kya Hai: एक घंटे साइकिल की यात्रा! ‘Strait of Hormuz’ में क्या है STRAIT का मतलब?

Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…

Last Updated: April 9, 2026 13:49:43 IST

अशोक खरात के जिले में एक और कांड, MNC में काम करने वाली 8 महिलाओं को बनाया शिकार; पुरुष को भी नहीं छोड़ा

Ashok Kharat Case: 8 महिलाओं और एक पुरुष का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके…

Last Updated: April 9, 2026 13:45:45 IST

Iran Oil Toll: हॉर्मुज पर ईरान का 1 डॉलर टोल! क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में आएगा तूफान या रहेगा असर मामूली?

Oil Prices Impact: ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से…

Last Updated: April 9, 2026 13:08:31 IST

क्या आप भी पहनने जा रहे हैं पुखराज? पहले जान लें किन 6 राशियों के लिए है ये खतरनाक

Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…

Last Updated: April 9, 2026 12:59:26 IST