<
Categories: मनोरंजन

रामायण की ‘सीता’ के घर गूंजी शहनाई: सुनहरे लहंगे में अप्सरा जैसी दिखीं दीपिका चिखलिया की बेटी जूही

रामानंद सागर की 'रामायण' की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया की बेटी जूही शादी के बंधन में बंध गई है. दीपिका ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की, जिसमें जूही गोल्डन लहंगे में बेहद सुंदर नजर आ रही है. पारंपरिक रस्मों और भव्य समारोह के साथ इस विवाह की चर्चा खूब हो रही है.

दिग्गज अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी बेटी जूही की शादी के खास पलों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है.  उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी की रस्मों, मस्ती और भावुक पलों की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए है.  इन तस्वीरों में पूरा परिवार जश्न के माहौल में डूबा नजर आ रहा है और फैंस अपनी चहेती ‘माता सीता’ की बेटी को जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे है.

दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं जूही

शादी के मुख्य समारोह में जूही एक बेहद खूबसूरत और भारी कढ़ाई वाले गोल्डन लहंगे में नजर आई.  उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी जैसे मांग टीका, चोकर नेकलेस और चूड़ियों के साथ पूरा किया था.  दीपिका ने अपनी बेटी की एक सोलो फोटो शेयर करते हुए उसे ‘सबसे सुंदर दुल्हन’ (The prettiest bride) बताया.  वरमाला के दौरान जूही और उनके दूल्हे के चेहरे पर खिली मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया, जहां मेहमान उन पर फूलों की बारिश करते दिखे.

प्री-वेडिंग और पारंपरिक रस्में

शादी से पहले जूही ने अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की झलकियां भी साझा की थी.  एक तस्वीर में वे पारंपरिक लाल साड़ी पहने, गले में फूलों की माला और हाथ में नारियल लिए पूजा करती दिखीं.  परिवार के सभी सदस्यों को एक कलश पर हाथ रखकर विधि-विधान से पूजा करते देखा गया.  ये तस्वीरें दर्शाती है कि दीपिका चिखलिया का परिवार आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों और परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है.

दीपिका चिखलिया का एलिगेंट लुक

अपनी बेटी की शादी के इस बड़े दिन पर दीपिका चिखलिया खुद भी बेहद ग्रेसफुल नजर आई.  उन्होंने सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मरून रंग के मखमल (Velvet) शॉल और पारंपरिक आभूषणों के साथ पेयर किया था.  उनकी सादगी और शालीनता ने एक बार फिर फैंस को रामायण के उन दिनों की याद दिला दी जब वे घर-घर में सीता के रूप में पूजी जाती थी. 
Mansi Sharma

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST