<

Vaibhav Suryavanshi: फाइनल में गदर मचाने वाले वैभव अब कभी नहीं खेल पाएंगे U19 वर्ल्ड कप! कौन बना विलेन? क्या है राहुल द्रविड़ से कनेक्शन

Rahul Dravid: वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन ठोककर गदर तो मचा दिया, पर उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है! आखिर क्यों वो अगला अंडर 19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे? क्या है वो नियम और राहुल द्रविड़ से कनेक्शन...

Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup: बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रनों शानदार पारी की वजह से एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं. वैभव ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर ‘धोया’. 14 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने महज 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के की बदौलत 175 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वैभव ने कम उम्र में ही बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. साल 2025 सूर्यवंशी के लिए जितना अच्छा रहा है. साल 2026 की शुरुआत भी उतनी ही अच्छी रही है. उन्होंने पिछले साल IPL, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, इमर्जिंग एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप सहित हर टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी और अब अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी ग़दर मचा दिया हालाँकि वैभव के फैंस के लिए ये कुछ अच्छी खबर नहीं होगी जो आप यहां पढ़ने जा रहे हैं. क्योंकि वैभव अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे, जी हाँ आप सही पढ़ रहे हैं. क्यों और कैसे इस बीच राहुल द्रविड़ कैसे आ गए और अब सीनियर टीम में वैभव को कब खेलने का मौका मिलेगा, आज मैं आपको हर एक पॉइंट बड़े ही आसान शब्दों में समझाने वाली हूं.

वैभव सूर्यवंशी अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेलेंगे?

दरसल 2016 में, BCCI ने फैसला किया था कि कोई भी खिलाड़ी एक से ज़्यादा अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा. इसका मकसद टैलेंट पूल को बढ़ाना और ज़्यादा से ज़्यादा युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल जूनियर लेवल पर मौका देना था. इस पॉलिसी की वजह से, वाशिंगटन सुंदर और महिपाल लोमरोर उम्र के हिसाब से एलिजिबल होने के बावजूद 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे. इस नियम के लागू होने से पहले, रवींद्र जडेजा और रिकी भुई जैसे दिग्गजों ने दो अंडर-19 वर्ल्ड कप खेले थे.

राहुल द्रविड़ का ‘कनेक्शन’ क्या है?

दरसल जब राहुल द्रविड़ इंडियन U19 और इंडिया A टीमों के हेड कोच थे, तो उन्होंने 2016 में BCCI के साथ मिलकर एक पॉलिसी लागू की थी. इस नियम के अनुसार, एक खिलाड़ी अपने जीवनकाल में सिर्फ़ एक U19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकता है. यह नियम वाशिंगटन सुंदर और महिपाल लोमरोर जैसे खिलाड़ियों पर भी लागू हुआ था. द्रविड़ के साथ अन्य लोगों का मानना ​​था कि U19 लेवल पर बार-बार उन्हीं खिलाड़ियों को खिलाने से नए टैलेंट को मौके नहीं मिल पाते. वह चाहते थे कि खिलाड़ी एक वर्ल्ड कप खेलने के बाद जूनियर लेवल से आगे बढ़ें और डोमेस्टिक (रणजी/सैयद मुश्ताक) या सीनियर टीम क्रिकेट के लिए तैयारी करें. 

सीनियर टीम के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2026 में जब भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी, तो वहां व्हाइट-बॉल सीरीज (T20I या ODI) में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. क्योंकि ICC के नियम के अनुसार कोई भी प्लेयर 15 साल की उम्र में सीनियर टीम में खेलने के लिए एलिजिबल हो जाता है चूंकि तब तक वैभव 15 साल के हो जाएंगे, ऐसे में ICC के नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पात्र होंगे और चयनकर्ता उन्हें भविष्य के सितारे के रूप में वहां आजमा सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

छक्कों का रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. वैभव ने 14.1वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर छक्का लगाकर डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें “बेबी एबी” के नाम से जाना जाता है, ने 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में छह मैचों में 20 छक्के लगाए थे. लेकिन वैभव ने 30* छक्के लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया.

रनों का रिकॉर्ड: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन(439) बनाने के मामले में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पहले स्थान पर इंग्लैंड के बेन मेस 444 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. वैभव 6 रन और बना लेते तो बेन मेस का रिकॉर्ड भी तोड़ देते और पहले स्थान पर पहुंच जाते.

ये भी पढ़ें:  U-19 World Cup Final: बाबर आज़म का रिकॉर्ड ध्वस्त, ब्रेविस का तोड़ा गुरूर! 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में रचा इतिहास!

U-19 World Cup Final में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, फाइनल में लगाया शानदार शतक! यहां देखिए, कौन- कौन से खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा?

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST