<

Vaibhav vs Yash Thakur: वैभव और यश के बीच दिखी रोमांचक जंग! दूसरी बॉल पर मिला जीवनदान, फिर चौके-छक्के की लगा दी झड़ी; 92 रन ठोककर रचा इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली. यश ठाकुर की दूसरी ही बॉल पर जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने चौके-छक्के की झड़ी लगा दी. यहां पढ़ें हर गेंद का रोमांच.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर टिकने और रन बनाने का कितना जबरदस्त हुनर है. दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए वैभव ने सोमवार को 92 रनों की शानदार पारी खेली. भले ही वह शतक बनाने से सिर्फ 8 रन दूर रह गए, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपने आक्रामक तेवरों का पूरा जलवा दिखाया.

वैभव की इस पारी का असली रोमांच सिर्फ 92 रनों का आंकड़ा नहीं, बल्कि शुरुआत की वो गेंदें थीं, जहां गेंद और बल्ले के बीच हर पल सांसे थमा देने वाली जंग चल रही थी.

दूसरी ही गेंद पर बाल-बाल बचे वैभव

ईस्ट जोन की पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर वैभव स्ट्राइक पर आए. दूसरा ओवर फेंकने आए यश ठाकुर.

पहली गेंद (ओवर की दूसरी बॉल): यश ठाकुर की बाहर निकलती गेंद पर वैभव का किनारा लगा, लेकिन गेंद विकेटकीपर आर्यन जुयाल तक पहुंचने से पहले ही आगे गिर गई. वैभव का खाता भी नहीं खुला था और वह आउट होने से बाल-बाल बचे.

दूसरी गेंद: वैभव ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह बीट हो गए.

तीसरी गेंद: वैभव ने समझदारी दिखाते हुए फ्रंटफुट पर आकर शानदार डिफेंस किया.

चौथी गेंद: यश ठाकुर ने थोड़ी ढीली गेंद डाली, जिस पर वैभव ने करारा कवर ड्राइव लगाकर चार रन बटोरे.

पांचवीं गेंद: ठाकुर ने वापसी की और वैभव शॉट मिस कर गए.

छठी गेंद: गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप के पास से चौके के लिए निकल गई.

शुरुआती कुछ ही गेंदों में वैभव ने जीवनदान भी देखा, बीट भी हुए, डिफेंस भी किया और दो शानदार चौके भी जड़े.

यश ठाकुर ने फिर ली परीक्षा

दोनों के बीच की यह टक्कर यहीं खत्म नहीं हुई. चौथे ओवर में वैभव और यश ठाकुर का आमना-सामना फिर हुआ.

पहली गेंद: कोई रन नहीं.

दूसरी गेंद: बाहर जाती गेंद को वैभव ने टाइमिंग के साथ बाउंड्री के पार भेजा और चौका बटोरा.

तीसरी व चौथी गेंद: गेंदबाज ने वापसी की और कोई रन नहीं बनने दिया.

पांचवीं गेंद: वैभव ने खुलकर हाथ खोले और यश की गेंद को हवा में लहराते हुए सीधे छक्के के लिए भेज दिया.

छठी गेंद: सिंगल लेकर वैभव ने स्ट्राइक अपने पास रखी.

92 रन पर थमी पारी, शतक से चूके

शुरुआती झटकों और दबाव को झेलने के बाद वैभव ने अपनी पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और संयम का बेहतरीन मेल देखने को मिला. हालांकि, जब वह शतक के करीब पहुंच रहे थे, तब 92 रन के स्कोर पर उनकी यह बेहतरीन पारी समाप्त हो गई.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST