<
Categories: मनोरंजन

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस नंबर 'ठुम्मक ठुम्मक' का टीजर रिलीज हो गया है. रंगीन और एनर्जेटिक इस गाने में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. तमन्ना के 'स्त्री 2' के सुपरहिट गाने 'आज की रात' के बाद अब 'ठुम्मक ठुम्मक' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. तनिष्क बागची के कंपोज किए इस गाने को देव नेगी और आकासा सिंह ने गाया है. 'द व्वान' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Thummak Thummak Song: फिल्मों में गानों का अपना अलग ही क्रेज होता है. कई बार कोई गाना फिल्म की कहानी से अलग दर्शकों के बीच उसकी पहचान बना देता है. अब कुछ ऐसा ही कमाल करने की उम्मीद फिल्म ‘द व्वान’ (The Vvaan) के मेकर्स को अपने नए डांस नंबर ‘ठुम्मक ठुम्मक’ (Thummak Thummak) से है. फिल्म के ट्रेलर और ‘छठी मैया’ गाने के बाद मेकर्स ने ‘ठुम्मक ठुम्मक’ का टीजर जारी किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई ऑन स्क्रीन जोड़ी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही है.

‘ठुम्मक ठुम्मक’ में दिखा सिद्धार्थ तमन्ना का नया अंदाज

अब तक ‘द व्वान’ की कहानी और इसकी रहस्यमयी दुनिया ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, लेकिन ‘ठुम्मक ठुम्मक’ का टीजर फिल्म के बिल्कुल अलग रंग से रूबरू कराता है. रंगों और एनर्जी से भरपूर इस डांस नंबर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पूरे जोश के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री गाने की खासियत नजर आ रही है. लोककथा और फैंटेसी की दुनिया पर आधारित फिल्म में यह गाना कहानी के गंभीर और रहस्यमयी माहौल से अलग एक एंटरटेनिंग टच लेकर आता है. ऐसे में अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि पूरा गाना रिलीज होने के बाद यह कितना असर छोड़ता है.

तमन्ना के ‘आज की रात’ की सफलता से बढ़ी उम्मीदें

‘ठुम्मक ठुम्मक’ को लेकर चर्चा की एक बड़ी वजह तमन्ना भाटिया का पिछला चर्चित डांस नंबर भी है. साल 2024 में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ ने तमन्ना को एक बार फिर डांस नंबर के लिए सुर्खियों में ला दिया था. इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यूट्यूब पर इसे एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिलने की बात कही गई है. अब ‘द व्वान’ के मेकर्स के लिए भी ‘ठुम्मक ठुम्मक’ को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. हालांकि, यह गाना ‘आज की रात’ जैसी लोकप्रियता हासिल कर पाता है या नहीं, इसका पता रिलीज के बाद ही चलेगा.

तनिष्क बागची ने संभाली गाने की कमान

‘ठुम्मक ठुम्मक’ को तनिष्क बागची ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है. गाने को देव नेगी और आकासा सिंह ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल शब्बीर अहमद और तनिष्क बागची ने लिखे हैं. वहीं गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है. टीजर में गाने की तेज बीट्स और डांस मूव्स इसकी एनर्जी को साफ तौर पर दिखाते हैं.

लोककथा और फैंटेसी की दुनिया में ले जाएगी फिल्म

‘द व्वान’ को भारतीय लोककथाओं और मान्यताओं से प्रेरित फैंटेसी फिल्म बताया गया है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही इसकी रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखा चुका है. अब ‘ठुम्मक ठुम्मक’ के जरिए मेकर्स ने फिल्म का एक रंगीन और कमर्शियल पक्ष सामने रखा है. फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा कर रहे हैं और एकता कपूर इसके साथ जुड़ी हैं. ‘द व्वान’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक नई ऑन स्क्रीन जोड़ी के तौर पर नजर आएंगे.

sharma ranjana

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST