<

U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप में युवा ‘धुरंधर’ का तूफान, UAE के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक; तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 171 रनों की तूफानी पारी खेली. वैभव ने सिर्फ 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. हालांकि वह दोहरे शतक से चूक गए.

Vaibhav Suryavanshi Century, U19 Asia Cup: भारत के युवा ‘धुरंधर’ खिलाड़ी ने एशिया अंडर-19 में यूएई के खिलाफ चौकों छक्कों की बारिश कर दी है. इस टूर्नामेंट के पहला मुकाबला भारत और यूएई के बीच खेला जा रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक लगा दिया है. वैभव ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया. भारत और यूएई के बीच पहले मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपना काबिलियत का परिचय दिया है. वह इस मैच में शुरुआत काफी संभलकर खेलते दिखे, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना शुरू कर दिया. पहले वैभव ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके बाद उन्होंने 56 गेंदों पर शतक लगाया.

वैभव को मिला जीवनदान

अंडर-19 एशिया कप के पहले मैच में यूएई ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया. भारत की ओर से आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे. कप्तान आयुष म्हात्रे ने थोड़ा निराश किया और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, वैभव सूर्यवंशी दूसरे छोर पर टिके रहे. उन्होंने 95 गेंदों पर 171 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए. इस पारी के दौरान वैभव को दो बार जीवनदान भी मिला. यूएई की टीम ने वैभव सूर्यवंशी को पहला जीवनदान सिर्फ 28 रन के स्कोर पर दिया. इसके बाद दूसरा जीवनदान 85 रन पर मिला, जब उनका फिर से कैच ड्रॉप हुआ. इसके बाद वैभव ने जमकर यूएई के गेंदबाजों की क्लास लगाई. वैभव ने अपनी पारी के दौरान 14 छक्के और 9 चौके लगाए.
इसी के साथ वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह मेंस अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही अंडर-19 एशिया कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. एशिया यूथ/अंडर-19 कप के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दरवेश रसूली के नाम था, जिन्होंने साल 2017 में अपनी 105 रनों की शतकीय पारी में 10 छक्के लगाए थे.

U19 एशिया कप में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 एशिया कप में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यूएई के आर्यन सक्सेना ने 150 रन और बांग्लादेश के सौम्या सरकार ने साल 2012 में कतर के खिलाफ 209 रन की पारी खेली थी. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 एशिया कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने बल्लेबाज भी बन गए हैं.

10 दिनों के अंदर दूसरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 10 दिनों के दूसरा शतक लगा दिया है. इससे पहले वैभव ने 2 दिसंबर को घरेलू टूर्नामेंट के दौरान बिहार की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 108 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अब सूर्यवंशी ने यूथ वनडे मैच में यूएई के खिलाफ शतक लगा दिया है. अपना शतक पूरा करने के लिए वैभव ने 9 छक्के और 5 चौके लगाए. उन्होंने यूएई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. इससे पहले वैभव ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में भी विस्फोटक पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में वैभव ने UAE के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रन बनाए थे, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे. इस मैच में वैभव ने सिर्फ 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST

सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली

नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…

Last Updated: November 7, 2026 16:07:12 IST