Rajinikanth Birthday Special: सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. रजनीकांत ने बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा था और आज वह इंडियन सिनेमा का बड़ा नाम हैं. फिल्में उनके नाम से ही हिट हो जाती हैं.
Rajinikanth Birthday Special
Rajinikanth Birthday Special: सुपरस्टार रजनीकांत… एक ऐसा नाम जो सिर्फ सिनेमा का हिस्सा नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन है. बस कंडक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर टिकटें काटने से लेकर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आइकॉन बनने तक का उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. उनके ट्रेडमार्क स्मोकिंग स्टाइल ने उन्हें पहली ही झलक में अलग पहचान दी, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 20 से ज़्यादा फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाकर की थी. लीड रोल उन्हें काफी बाद में मिला.
कभी हालात ऐसे भी आए कि उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन किस्मत, मेहनत और उनके अंदर की आग ने उन्हें वापस उसी राह पर खड़ा कर दिया जहां इतिहास लिखा जाना था. हॉलीवुड का ऑफर भी आया मगर उन्होंने अपनी जड़ों और भारतीय दर्शकों को प्राथमिकता देते हुए उसे ठुकरा दिया. इन सबके बीच, भीतर की शांति तलाशने के लिए उनका हिमालय की गुफाओं में जाकर ध्यान साधना – एक ऐसी बात है जो उनकी महानता को और भी गहराई देती है.
आज मेगास्टार रजनीकांत अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. बेंगलुरु के एक साधारण मराठी परिवार में जन्मे रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड है. महज 5 साल की उम्र में उनकी मां का निधन हो गया था. घर के हालातों को देखते हुए वह कुली, बढ़ई और बस कंडक्टर का काम करने लगे थे. थलाइवा का बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा है. लेकिन कम उम्र से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था. उन्होंने एक्टर बनने के लिए काफी मेहनत भी की.
रजनीकांत को उनकी पहली फिल्म डायरेक्टर के. बालाचंदर ने दी थी. एक्टिंग कोर्स के दौरान डायरेक्टर की नजर उनपर पड़ी थी. उसी वक्त उन्होंने रजनीकांत को तमिल सीखने की सलाह दी थी. उनकी बात को मानते हुए एक्टर ने तुरंत तमिल भाषा सीखना शुरू कर दिया. हालांकि वह तमिल बोलना और पढ़ना तो सीख गए, लेकिन वह कभी तमिल लिख नहीं पाए. फिल्म अपूर्वा रागंगल (1975) रजनीकांत की पहली फिल्म थी. इस फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड भी जीते थे. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत नेगेटिव रोल से की थी.
रजनीकांत के सिगरेट पीने के स्टाइल के भी खूब चर्चे होते हैं. वह जब भी पर्दे पर उछाल-उछाल कर सिगरेट पीते थे, तो दर्शक उनके इस अंदाज के मुरीद हो जाया करते थे. हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि उनका ये अंदाज खुद का नहीं था, बल्कि उन्होंने एक बॉलीवुड एक्टर से इसे सीखा था. एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने खुलासा किया था कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को ऐसा करते हुए देखा था. उन्होंने बताया कि उन्होंने थोड़े बदलाव किए और इस स्टाइल को सही टाइमिंग के साथ अपना बनाया.
Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख…
Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…
Pawan Singh Maintenance Case:कोर्ट ने केस की सुनवाई के दौरान तय तारीख पर पेश न…
UP Crime: ASP वेस्ट बृजनंदन राय और CO लालगंज राजीव द्विवेदी केस की मॉनिटरिंग कर रहे…
Earthquake: जानकारी के मुताबिक, भूकंप शनिवार दोपहर 2:12:35 बजे रिकॉर्ड किया गया. इसकी तीव्रता 3.5…
Silver Price Today 18 October 2026: रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सर्राफा बाजार बंद होने…