<

वैभव सूर्यवंशी की वार्निंग! U19 विश्व कप से पहले ठोकी सेंचुरी, साउथ अफ्रीका को धोया

भारत के अंडर-19 कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार (7 जनवरी) को दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोकी.

Vaibhav Suryavanshi Century: भारत और साउथ अफ्रीका (India U19 vs SA19) के बीच खेले जा रहे यूथ वनडे के तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का शानदार शतक देखने को मिला.  भारत के अंडर-19 कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार (7 जनवरी) को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ जारी तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 74 गेंदों पर 127 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अंडर 19 विश्व कप से पहले वैभव ने वार्निंग दे दी है. वह अंडर 19 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा कप्तान भी बन गए हैं.
बेनोनी में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका वैभव ने भरपूर फायदा उठाया और मेजबान गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. भारतीय पारी के 26वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 9 चौके और 10 छक्के जड़े. सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में केवल 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे.

दूसरे मैच में भी खेली थी विस्फोटक पारी

इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज के साथ पहले विकेट के लिए 227 रनों की विशाल साझेदारी की.  एरॉन जॉर्ज ने भी इस मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए कुल 118 रन ठोक दिए. इसके अलावा
5 जनवरी को खेले गए दूसरे यूथ वनडे मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के शामिल थे. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत अंडर-19 टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की थी.

अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत का पहला मैच 15 जनवरी को

पांच बार की चैंपियन भारतीय अंडर-19 टीम (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसका सामना न्यूज़ीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश से होगा.  भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ करेगा.
Satyam Sengar

Recent Posts

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं मिली जगह, तो ले लिया संन्यास, साउथ अफ्रीकी स्टार ने कहा अलविदा

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन (Rassie van der Dussen)…

Last Updated: April 2, 2026 12:31:31 IST

UP Board Result 2026 Update: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट पर ये है अपडेट्स, जानिए कब आएंगे नतीजे

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट…

Last Updated: April 2, 2026 12:27:05 IST

मालदा में महिला जजों के साथ ऐसा क्या हुआ? आगबबूला हुआ सुप्रीम कोर्ट, CBI को जांच सौंपने का निर्देश

Malda Violence Supreme Court: बुधवार को बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर 2 ब्लॉक के…

Last Updated: April 2, 2026 12:17:48 IST

Himachal Gold Price Today: कितने गिरे सोने के दाम? खरीदने से पहले नोट करें ताजा रेट्स

Himachal Pradesh Gold Rate Today 2 April 2026: राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के शहरों…

Last Updated: April 2, 2026 12:07:23 IST

चैत्र पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग! चंद्रमा स्व-नक्षत्र में रहकर 5 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, आपकी भी राशि?

Chandra Gochar In Nakshatra  2026: आज हनुमान जयंती के साथ ही चैत्र पूर्णिमा उत्साह से…

Last Updated: April 2, 2026 12:05:20 IST

क्या होता है एंटी डिस्क्रिमिनेशन एक्ट? जिसे बीसीसीआई ने 3 महीने के लिए बढ़ा दिया; टेंशन में खिलाड़ी

BCCI Code: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग में अनुशासन को बनाए रखने के लिए एंटी…

Last Updated: April 2, 2026 11:36:50 IST