भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 मुकाबले में सिर्फ 14 साल 296 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने वह कारनामा कर दिखाया, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी ने मेंस अंडर-19 विश्व कप में नहीं किया था.
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में बुलावायो की धरती पर भारतीय क्रिकेट के भविष्य कहे जाने वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने बहुत कम उम्र में यह कर दिखाया है. भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 मुकाबले में सिर्फ 14 साल 296 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने वह कारनामा कर दिखाया, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी ने पुरुष अंडर-19 विश्व कप में नहीं किया था.
मैच के शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर आए. उम्र भले ही कम थी, लेकिन आत्मविश्वास और सोच किसी अनुभवी खिलाड़ी जैसी दिखी. उन्होंने धीमी शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने शॉट्स खोलने शुरू किए. कुछ देर में उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही वह मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए. उनकी यह पारी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मैच के दबाव में भारत की पारी को संभालने का काम भी किया. उन्होंने 72 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.
वह इतनी कम उम्र में अंडर 19 विश्व कप में पचास रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले जिस खिलाड़ी ने भी 50 रन ठोके हैं वो वैभव से उम्र में बड़े हैं. इससे पहले अफगानिस्तान के शाहीदुल्लाह कमाल ने 15 साल 19 दिन की उम्र में पचासा ठोका था. बाबर आजम ने 15 साल 92 दिन की उम्र में, अफगानिस्तान के परवेज मलिकजाई ने 15 साल 125 दिन की उम्र में और नेपाल के शरज वेशेवकर ने 15 साल 132 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था.
इस रिकॉर्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया और यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. इतनी कम उम्र में विश्व मंच पर इस तरह का प्रदर्शन करना उनकी काबिलित को दिखाता है. वैभव ने मुकाबले में 67 गेंदों में कुल 72 रन की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…
Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…
Weather Update 31 October 2026: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर और…
Fire In Delhi Mangolpuri:आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस…
Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…