वैभव सूर्यवंशी डांस: अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाते नजर आए. वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गानों पर जबरदस्त डांस किया. देखें वीडियो...
भोजपुरी गाने पर वैभव सूर्यवंशी का जबरदस्त डांस.
Vaibhav Suryavanshi Dance Video: भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताने के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के मुकाबले में मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करने के बाद भोजपुरी गानों पर जबरदस्त डांस किया. वैभव के डांस का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. दरअसल, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जश्न मना रहे थे. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे. उनके इंस्टाग्राम लाइव की कई सारी क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें वैभव सूर्यवंशी टीम के खिलाड़ियों के साथ भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी करते हैं, पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है दोस्तों. अब भोजपुरी गाना बजेगा.’ इसके बाद भोजपुरी गाना लगाकर वैभव सूर्यवंशी फाड़ू डांस करते हैं, जिसके कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था. ड्रेसिंग रूम में पवन सिंह का फेमस गाना ‘सॉरी-सॉरी’ बजता है, जिस पर वैभव सूर्यवंशी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के देसी अंदाज और उनके डांस मूव्स की जमकर तारीफ हो रही है. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी बिहार से ताल्लुक रखते हैं. ग्लोबल लेवल पर बड़े स्टार बनने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर की सबसे यादगार पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया. वैभव सूर्यवंशी को फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड दिया गया. इस तूफानी पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 412 रनों का टारगेट खड़ा कर दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ढेर हो गई. भारत ने 100 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
Sarkari Naukri MPPCB AE Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) में नौकरी (Govt Jobs)…
Amir Khan Reena Datta Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं जो सफल नहीं रहीं…
Assam HSLC Result 2026 Today: असम बोर्ड कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट आज जारी किया…
Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…
Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…
Today Weather News 10 April 2026: उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…