<
Categories: खेल

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के पास महज 60 दिन…खतरे में तेंदुलकर का 36 साल पुराना साम्राज्य! खौफ में दुनिया के गेंदबाज

सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में! 14 साल का यह भारतीय धुरंधर नीली जर्सी पहनने के लिए तैयार है. बस 60 दिन का इंतजार और फिर... यहां जानें पूरी सच्चाई...

Vaibhav Suryavanshi Indian Team Debut Countdown: भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी, शतकवीर, दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों का छक्का छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, चिंता मत कीजिये! खबर बुरी नहीं बल्कि इनके फैंस के लिए अच्छी ही है. अब कुछ ही दिन बचे हैं जब वैभव, टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे और सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन के उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं भारत की अंडर-19 टीम से देश दुनिया में गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की उम्र फिलहाल 14 साल 10 महीने है. अब आप सोच रहे हैं होंगे कि मैं आपको इनदोनों की उम्र क्यों कैलकुलेट करवा रही हूं. आइये आपको आगे बताते हैं…

अंडर-19 एशिया कप में 171 रनों की पारी के बाद, वैभव का भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का दावा और भी मज़बूत हो गया है. क्रिकेट की दुनिया में युवा टैलेंट की कोई कमी नहीं है. जब भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी की बात आती है, तो सबसे पहले “क्रिकेट के भगवान” सचिन तेंदुलकर का नाम याद आता है. 36 साल बाद भी कोई भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. सचिन सिर्फ़ 16 साल और 205 दिन के थे जब उन्होंने 16 नवंबर, 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ़ टेस्ट डेब्यू किया था. यह न सिर्फ़ भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र का पुरुष डेब्यू था, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी एक ऐतिहासिक पल था.

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?

जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी बैटिंग कर रहे हैं, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ज़्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रह पाएगा. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने डेब्यू सीज़न में एक शानदार शतक बनाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अंडर-19 टीम के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में शतक लगाए. उन्होंने राइजिंग एशिया कप में भी एक शानदार पारी खेली. अब, अंडर-19 एशिया कप में उनकी 171 रनों की पारी ने सेलेक्टर्स को ध्यान देने पर मजबूर कर दिया है. वह पहले ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए हैं.

सचिन: 16 साल और 205 दिन (टेस्ट डेब्यू, 1989)
सचिन तेंदुलकर: 16 साल और 238 दिन (वनडे डेब्यू, 1989)

सचिन तेंदुलकर के बाद किसी भी खिलाड़ी ने उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ा है. ये मौका वैभव सूर्यवंशी के हाथ लगा है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से अपने फैंस को यह सुनिश्चित किया है कि वो जल्द ही सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे.

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन ऐसा है कि सेलेक्टर्स को जल्द ही उन्हें इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका देना होगा. इस युवा खिलाड़ी ने अब तक अंडर-19 टीम के लिए 12 वनडे खेले हैं और दो शतकों सहित 727 रन बनाए हैं. अंडर-19 एशिया कप में उनकी 171 रनों की पारी ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वैभव ने अंडर-19 टेस्ट, वनडे और T20 में शतक बनाए हैं.

क्या कहता है ICC का नियम

आपको बताते चलें की भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में खेलने के लिए कोई न्यूनतम उम्र की सीमा तय है. ICC के नियम के अनुसार किसी भी खिलाड़ी का डेब्यू तभी हो सकता है जब उसकी उम्र कम से कम 15 सोल की हो, वैभव सूर्यवंशी की उम्र 27 जनवरी 2026 तक पुरे 14 साल 10 महीने की  है ऐसे में उन्हें अभी पुरे 60 दिन और इन्तजार करना पड़ेगा, इसके बाद आप उन्हें भारतीय सीनियर टीम में खेलते हुए देख पाएंगे।

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST