Cars going to cheaper after India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर करीब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद सहमति जाहिर की है. लग्जरी कारों पर आपको बंपर छूट देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं इस डील के बाद कौन सी कारें सस्ती होने जा रही हैं.
Cars going to cheaper after India-EU Trade Deal: भारत-यूरोपीय संघ के बीच हो रही ट्रेड डील के बाद देश में कई चीजें सस्ती होने जा रही हैं. इस ट्रेड के बाद कई लग्जरी कारों के दाम में भी गिरावट देखने को मिलेगी. अगर आप लग्जरी कारों को सस्ते में लेने का सपना देखते हैं तो इस डील के बाद आप यह सपना पूरा कर सकेंगे. इस डील के बाद मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी कारों पर केवल 10 फीसदी टैक्स कर दिया जाएगा. पहले ये टैक्स 110 प्रतिशत था.
Cars going to cheaper after India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर करीब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद सहमति जाहिर की है. लग्जरी कारों पर आपको बंपर छूट देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं इस डील के बाद कौन सी कारें सस्ती होने जा रही हैं.
अगर बीएमडब्ल्यू आपकी पसंदीदा कार है तो इसे घर लाने का सपना अब आसानी से पूरा होगा. बीएमडब्ल्यू पर अब पहले के मुकाबले 40 फीसदी कम टैक्स लगेगा. दरअसल, बीएमडब्ल्यू एक इंपोर्टेड और लग्जरी कार है, जिसपर इंपोर्ट ड्यूटी 110 फीसदी होती थी, लेकिन अब इस डील के बाद से इस कार पर 40 फीसदी तक टैक्स कम लगने लगेगा.
मर्सिडीज की मार्केट में अच्छी खासी हाइप है. कुछ लोगों का यह माइंड सेट होता है कि मर्सिडीज कार अफॉर्ड करना आसान नहीं है. अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो भी अब आप मर्सिडीज को घर ला सकते हैं. क्योंकि, इस कार पर भी आपको भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है.
भारत-यूरोपीय संघ के बीच होने वाली ट्रेड डील के बाद फ़ॉक्सवैगन कंपनी की भी लग्जरी कारों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी कम हो सकती है. इस डील के बाद पोर्श, वॉल्वो और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अब कम दामों में देखने को मिलेंगी.
ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों की मानें तो यह समझौता होने के बाद से 15,000 यूरो यानि, जो गाड़ियां 16.3 लाख रुपये से महंगी होंगी, उन गाड़ियों पर अब टैक्स 110 फीसदी से घटकर केवल 40 फीसदी ही रह जाएगा. इन कारों पर अब काफी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है.
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…