<

ऑफिस रोमांस का खौफनाक अंजाम; 32 साल की लड़की का टुकड़ों में मिला शव, प्रेमी ने HR मैनेजर को उतारा मौत के घाट

Agra News: आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है. इतना ही नहीं, उसने लड़की को टुकड़ों में काट डाला. जानिए पूरा मामला.

Agra Murder: सोमवार के दिन आगरा पुलिस ने बताया कि 32 साल की लड़की का एक शव बोरी में मिला. उसका सिर कटा था और पैर अलग कर दिए गए थे. बताया जा रहा है कि उस लड़की को उसके ही प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया. ये मामला ऑफिस के प्रेम पर आधारित है, जिसमें लड़के ने शक के चलते अपनी प्रेमिका को जान से मार डाला. 

पुलिस को किस लड़की का मिला शव?

पुलिस ने बताया कि एक महिला का शव 24 जनवरी की सुबह तड़के एत्मादुल्लाह पुलिस थाना क्षेत्र के जवाहर पुल पर एक बोरी के अंदर मिला था. महिला की पहचान आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी मिंकी शर्मा के रूप में हुई. मिंकी संजय प्लेस स्थित एक निजी कंपनी में HR मैनेजर के रूप में काम करती थी. पुलिस स्टेशन के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार बताया, ‘मिंकी 23 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी और उसने परिवार को बताया था कि वह ऑफिस जा रही है. जब वह शाम तक नहीं लौटी और उसका फोन भी बंद था, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में ट्रांस यमुना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.’

कौन है आरोपी?

आरोपी का नाम विनय सिंह बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 30 है. आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. पुलिस ने बताया कि दोनों दो साल से अधिक समय से रिश्ते में थे, लेकिन विनय को कथित तौर पर तब संदेह हुआ जब उसे पता चला कि मिंकी पिछले छह महीनों से किसी दूसरे आदमी के संपर्क में है. 

आरोपी ने बताया पूरा मंजर

पूछताछ के दौरान आरोपी विनय सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने 23 जनवरी को मिंकी को दफ्तर बुलाया था. एक अधिकारी ने बताया, ‘लड़की से बहस के बाद आरोपी ने चाकू से उस पर बार-बार हमला किया और उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला किया. फिर उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, उन्हें एक प्लास्टिक बैग में पैक किया और पार्सल टेप से सील कर दिया. वहीं सिर को एक बैग में रखा गया था.’ आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शव को मिंकी के स्कूटर पर पुल तक ले गया था, ताकि उसे यमुना में फेंक सके. बाद में उसने कटा हुआ सिर, पीड़िता के कपड़े, मोबाइल फोन और बैग एक नाले के पास फेंक दिए और स्कूटर को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया.  आपको बताते चलें कि अभी तक पुलिस को महिला के सिर का पता नहीं चला है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST