<

RR के कैंप में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! नेट्स में गेंद डालने से भी डरते हैं बॉलर? जितेश शर्मा ने बताई वजह

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जितेश शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है. जितेश शर्मा का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से राजस्थान रॉयल्स के कैंप में डर बनाकर रखा हुआ है. जानें जितेश शर्मा ने ऐसा क्यों कहा...

Jitesh Sharma On Vaibhav Suryavanshi: भारत के उभरते स्टार वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो गए हैं. 27 मार्च को वैभव सूर्यवंशी ने अपना 15 जन्मदिन मनाया. शनिवार (28 मार्च) से शुरू हो रहे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जितेश शर्मा ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने राजस्थान रॉयल्स के कैंप में डर बनाकर रखा हुआ है. इसकी वजह है कि वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी. जितेश शर्मा का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करने से डरते हैं, क्योंकि वह काफी ज्यादा जोर से बल्ला घुमाता है. जितेश शर्मा ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी नेट्स में इतनी जोर से बल्ला घुमाता है कि गेंदबाज को डर लगता है कि अगर उसने गेंद को सीधा मारा तो उसकी जान ही चली जाएगी. इतना ही नहीं, जितेश शर्मा ने बताया कि RR के नेट प्रैक्टिस करने वाले गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी को छोटी गेंद फेंकते हैं, जिससे वो उसे सीधा न मार सके.

जितेश ने वैभव को बताया ‘छोटा हल्क’

हाल ही जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान जितेश शर्मा ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बात की. RCB स्टार ने वैभव सूर्यवंशी को छोटा हल्क बताते हुए कहा कि उसकी कलाइयों में बहुत ताकत है. जितेश ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी की कलाई उनकी कलाई से भी ज्यादा मोटी है. उन्होंने अपनी घड़ी वैभव को पहनने के लिए दी थी, लेकिन वो उसे टाइट आ रही थी. जितेश शर्मा का कहना है कि IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बनकर उभरेंगे. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तुलना वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन से की, जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.

IPL 2026 में तहलका मचाने को तैयार वैभव

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है. वैभव ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. डेब्यू सीजन में ही वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगा दिया था. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. अब वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी इस सीजन कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST