Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि फिल्म की अगली झलक जल्द ही रिवील किया जाएगा.
रामायण फिल्म
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. इसके एक-एक अपडेट का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. आज राम नवमी के अवसर पर फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक अहम जानकारी साझा की. उन्होंने राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि फिल्म से रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक जल्द ही रिवील की जाएगा. जानिए किस तारीख को आएगा नया लुक.
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा, ‘शुभ राम नवमी. यह कहानी हम सभी की है, और हमने जो भी कदम उठाए हैं, वे गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और लगन से प्रेरित हैं, ताकि हम अपनी रामायण को उसके सच्चे स्वरूप और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत कर सकें. हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘राम’ की अगली झलक साझा करने के लिए उत्सुक हैं. हम अपने कई सालों के प्रयासों को प्रशंसकों के साथ एक साझा करने की तैयारी कर रहे हैं. इस पल का साक्षी पूरी दुनिया होने वाला है.’
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में, साई पल्लवी सीता के रूप में, सुपरस्टार यश रावण के रूप में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल शक्तिशाली हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित रणबीर कपूर के राम और यश के रावण के लुक को लेकर हैं.
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा.
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…