<

India vs Malaysia U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी! मलेशिया के खिलाफ फटाफट जड़ दी हाफ-सेंचुरी

Vaibhav Suryavanshi Half Century: वैभव सूर्यवंशी ने मलेशिया के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक ठोककर अपनी प्रतिभा का फिर लोहा मनवाया. लगातार दूसरे मैच में आक्रामक अंदाज़ दिखाते हुए वैभव ने टीम इंडिया के भविष्य की झलक पेश की.

U19 Asia Cup 2025: ACC अंडर-19 एशिया कप 2025 में, भारतीय टीम ने 16 दिसंबर (मंगलवार) को मलेशिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेला. दुबई के द सेवेन्स में खेले गए इस मैच में, मलेशियाई टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. इस मैच में भारतीय टीम के लिए सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर थीं. वैभव ने निराश नहीं किया और अर्धशतकीय पारी खेली.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने चौके के साथ अपना खाता खोला और फिर अपनी पारी को तेज करने के लिए छक्का लगाया. वैभव ने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, वैभव अगली ही गेंद पर आउट हो गए. वैभव को मुहम्मद अकरम ने बोल्ड किया.

कप्तान-उपकप्तान नहीं चले

मलेशिया के खिलाफ मैच में, भारतीय कप्तान आयूष म्हात्रे ने निराश किया, उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए. उपकप्तान विहान ने भी सिर्फ 7 रन का योगदान दिया. कप्तान आयुष पहले भी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे.

टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है. भारत ने अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 234 रनों के बड़े अंतर से हराया था. उस मैच में, वैभव सूर्यवंशी ने 14 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 95 गेंदों में 171 रन बनाए थे. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर 90 रनों की शानदार जीत दर्ज की. 19 दिसंबर को भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल खेलेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: आयूष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उद्धव मोहन और किशन कुमार सिंह.

मलेशिया: अजीज वाजदी, मुहम्मद हैरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद अफिनिद, डियाज पैट्रो (कप्तान), मुहम्मद अलिफ, मुहम्मद अकरम, हमजा पंगी, मुहम्मद फथुल मुइन, एन सथनाकुमारन, जशविन कृष्णमूर्ति और मुहम्मद नूरहनीफ.

टीम इंडिया के ग्रुप मैच

12 दिसंबर: बनाम UAE, ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई (भारत 234 रनों से जीता)
14 दिसंबर: बनाम पाकिस्तान, ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई (भारत 90 रनों से जीता)
16 दिसंबर: बनाम मलेशिया, द सेवेन्स, दुबई

नॉकआउट मैचों का पूरा कार्यक्रम

19 दिसंबर: पहला सेमीफाइनल (A1 बनाम B2), ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई
19 दिसंबर: दूसरा सेमीफाइनल (B1 बनाम A2), द सेवेन्स, दुबई
21 दिसंबर: फाइनल, ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST