<

Mallika Sagar: कौन हैं मल्लिका सागर? जिनके हाथों में होगा IPL ऑक्शन का ‘हथौड़ा’; कैसा रहा करियर

Mallika Sagar: आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए मल्लिका सागर को ऑक्शनर चुना गया है. वह साल 2024 के आईपीएल सीजन से यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं. जानें कौन हैं मल्लिका सागर...

Mallika Sagar Auctioneer: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की सारी तैयारियां कर ली गई हैं. आज यानी 16 दिसंबर को दुबई के अबू धाबी में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. इस ऑक्शन की जिम्मेदारी मल्लिका सागर के हाथों में होगी. वह इस आईपीएल ऑक्शन की ऑक्शनर हैं. आईपीएल की शुरुआत में ऑक्शन करवाने की जिम्मेदारी रिचर्ड मैडले के हाथों में होती थी. इसके बाद ह्यूग एडमेड्स आए. फिर चारु शर्मा ने भी आईपीएल ऑक्शन की जिम्मेदारी उठाई.

अब यह बड़ी जिम्मेदारी मल्लिका सागर के हाथों में है, जो साल 2024 के सीजन से ऑक्शन करवा रही हैं. इस आईपीएल मिनी ऑक्शन में भी नीलामी करवाने की जिम्मेदारी भी उनके पास ही रहेगी. मल्लिका सागर आईपीएल ऑक्शन का एक अहम हिस्सा बन गई हैं. हालांकि उनका यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था. इसके लिए मल्लिका सागर ने कई चुनौतियों का सामना किया. जानें कौन हैं मल्लिका सागर…

कौन हैं मल्लिका सागर?

मल्लिका सागर का जन्म 1975 में मुंबई में हुआ था. वह एक कारोबारी परिवार से आती हैं. मल्लिका सागर आधुनिक और समकालीन भारतीय कला के लिए मुंबई स्थित कला संग्रहकर्ता सलाहकार हैं. साथ ही वह वर्तमान में आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म के साथ काम करती हैं. उन्होंने ऐसा करियर बनाया है. मल्लिका सागर आईपीएल नीलामी में कोई नया चेहरा नहीं हैं. वह डब्ल्यूपीएल में बीसीसीआई की नीलामीकर्ता रही हैं. इसके अलावा मल्लिका साल 2021 में प्रो कबड्डी लीग में भी नीलामी का हिस्सा थीं. मल्लिका ने 2024 के सीजन से आईपीएल में नीलामी की जिम्मेदारी संभाली है. अब एक बार फिर मल्लिका आईपीएल 2026 के ऑक्शन में नीलामीकर्ता  की भूमिका निभाएगी.

मल्लिका सागर का सफर

50 वर्षीय मल्लिका सागर ने मुंबई से कनेक्टिकट तक पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने फिलाडेल्फिया के ब्रिन मॉर कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री में डिग्री हासिल की. साल 2001 में मल्लिका ने लंदन में सोथबीज में अपना करियर शुरू किया, जहां उन्होंने भारतीय और दक्षिण एशियाई कला में गहरी विशेषज्ञता हासिल की. वह 26 साल की उम्र में ही न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज की पहली भारतीय महिला नीलामीकर्ता बनी थीं. यह मल्लिका सागर के लिए बड़ी उपलब्धि थी, जिससे उन्हें दुनिया भर के नीलामी बाजार में पहचान मिली. सालों का इंटरनेशनल अनुभव हासिल करने के बाद, मल्लिका सागर मुंबई वापस लौटीं और फिर पुंडोले आर्ट गैलरी जैसे बड़े संस्थानों के साथ मिलकर काम किया. उनके पास नीलामी में सालों का अनुभव है.

ये रह चुके आईपीएल ऑक्शनर

साल 2008 से 2018 तक IPL ऑक्शनर की जिम्मेदारी रिचर्ड मैडली ने संभाली. उन्होंने सबसे ज्यादा समय तक आईपीएल ऑक्शन कराने का काम किया. इसके बाद साल 2019 आईपीएल ऑक्शन में ह्यू एडमीड्स ने ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी. आईपीएल 2022 ऑक्शन में एक अजीब घटना हुई, जब एडमीड्स को पोस्टुरल हाइपोटेंशन हो गया. इसकी वजह से लाइव बिडिंग के दौरान स्टेज पर तुरंत उनकी जगह किसी और को लाना पड़ा था. उस समय अनुभवी ब्रॉडकास्टर चारु शर्मा ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन की जिम्मेदारी उठाई. उन्होंने प्रोफेशनल तरीके से ऑक्शन कराया, जिसके बाद उनकी खूब तारीफ हुई. वहीं, साल 2024 के आईपीएल ऑक्शन के दौरान मल्लिका सागर IPL इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर बनीं. इसके बाद से मल्लिका सागर आईपीएल में ऑक्शनर रही हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST