India News Manch 2025: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया. भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीता है.
indian women blind cricket team
India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव जारी है. पहले दिन मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत कई मशहूर हस्तियों ने इसमें शिरकत कर अपने विचार रखे. मंच पर मंगलवार को उस दौरान लम्हा विशेष हो गया जब राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया. इस मौक पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्यों की जमकर सराहना की गई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे. यहां पर बता दें कि नवंबर, 2025 में भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला महिला T20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीता. फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम को हराया. बड़ी बात यह है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी.
भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत कुल छह देशों ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. इसकी शुरुआत 11 नवंबर, 2025 को दिल्ली से हुई. इसके बाद सभी मैच बेंगलुरु में खेले गए, जबकि फाइनल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित हुआ.
भारतीय टीम में 9 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें दिल्ली, असम और बिहार कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के खिलाड़ी शामिल हैं. ओडिशा के बालासोर से फूला सोरेन और मयूरभंज से पार्वती मरांडी, जमुना रानी तुडू और बसंती हांसद भी इसी टीम का हिस्सा रहीं, जिन्हें वर्ल्ड कप जीता. जीत के बाद फूला सोरेन ने कहा था कि उन्होंने घुमाके जोर से शॉट मारा, जबकि उन्हें पता नहीं था कब बॉल बाउंड्री के बाहर चला गया. वहीं, अन्य खिलाड़ी बसंती हांसदा के मुताबिक, हमें एक आंख से दिखाई नहीं देता, लोग हमें बोलते हैं कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकती हैं. बावजूद इसके हम ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देते. अगर सुनेंगे तो पीछे रह जाएंगे.
कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 23 नवबंर को भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया. टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे. वहीं टीम ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत हासिल की.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…