<
Categories: खेल

नई गेंदों की टेस्टिंग हुई सफल, पाकिस्तान के खिलाफ तुरुप का इक्का साबित होगा ये गेंदबाज

Varun Chakravarthy: टी 20 वर्ल्डकप में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की. इस जीत से भारत अब ग्रुप ए में शीर्ष पर आ गया है. इस मैच में भारत के एक गेंदबाज ने अपनी स्पिन से गजब की जादूगरी दिखाई.

T20 World Cup: जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में दो ओवरों में तीन विकेट लेकर नामीबिया के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. वरुण चक्रवर्ती ने अपनी शानदार गेंदबाजी से संकेत दे दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तुरुप का साबित होंगे. 

नामीबिया के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने दिखाया स्पिन का जादू

तमिलनाडु के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी ने भारतीय टीम में एक खास जगह बना ली है. बीते दिन गुरुवार यानी कि 12 फरवरी, 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के बल्लेबाजों पर वरुण भारी पड़ गए. उन्होंने अपनी स्पिन की जादूगरी से दो ओवरों में ही उन्होंने तीन विकेट लेकर टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को जीत दिला दी. इस जीत से भारत अब अपने ग्रुप में टॉप पर आ गया है.

मैच के बाद क्या बोले वरुण चक्रवर्ती?

नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती ने कहा, ‘यही मेरी हमेशा से रणनीति रही है. मेरे पास हमेशा कोई न कोई नई गेंद तैयार रहती है. अगर मुझमें हिम्मत हुई तो मैं अगले मैच में उसे आजमाऊंगा. लेकिन यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है.’ यह बात संकेत दे रही है कि वरुण चक्रवर्ती आगामी 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में तबाही मचा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इटली ने रचा इतिहास, अपने शानदार खेल से टी20 विश्व कप में मचाया धमाल; क्रिकेट के भगवान भी हुए इस टीम के दीवाने

कोच ने की थी तारीफ

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भारतीय लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अचूक सटीकता, गति और सूक्ष्म विविधताएं की तारीफ की थी. और बताया था कि उनकी यही कला उन्हें बल्लेबाजों के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण गेंदबाज बनाती हैं. पारस म्हाम्ब्रे ने IANS से बात करते हुए कहा था, ‘बात उनकी गेंदों की दिशा और लंबाई की है. वह हर समय स्टंप्स को चुनौती देते रहते हैं, है ना? इसलिए एक बल्लेबाज के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है. अगर आप चूक जाते हैं, अगर आप फिर भी अपने शॉट खेलने जाते हैं और चूक जाते हैं, तो संभावना है कि आप मुश्किल में पड़ जाएंगे. लेग-बिफोर आउट हो जाएंगे या बोल्ड हो जाएंगे और यही यहां हो रहा है.’

इसके अलावा मैच से पहले, सहायक कोच रयान टेन डोएस्केट ने मीडिया का ध्यान इस बात की ओर आकर्षित किया कि वरुण अपनी गेंदबाजी को और भी बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं. 

नामीबिया के खिलाफ भारत

भारत की जीत ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के विस्फोटक अर्धशतकों की बदौलत हुईजिन्होंने नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के चार विकेटों के बावजूद टीम को 209/9 के स्कोर तक पहुंचाया. नामीबिया ने पावरप्ले में 57/1 रन बनाकर शुरुआती बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के आने से मैच का रुख पूरी तरह बदल गया. वरुण चक्रवर्ती के दो ओवरों में 3/7 के शानदार प्रदर्शन और अक्षर पटेल (2/20) के सहयोग से भारत की जीत पक्की हो गई.  नामीबिया को 116 रन पर ऑलआउट करके भारत ने 93 रनों से मैच जीत लिया. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST