नए PMO के उद्घाटन पर PM मोदी का 'सेवा तीर्थ' संकल्प! सड़क हादसे में ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, 6 करोड़ लखपति दीदी, किसानों को ₹2 लाख करोड़ व स्टार्टअप्स को बड़ी सौगात...
सेवा तीर्थ से PM मोदी का देशवासियों को 4 बड़ा तोहफा!
New PMO Office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ से अपने कार्यकाल की नई शुरुआत करते हुए कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इन फैसलों में समाज के हर वर्ग चाहे वो किसान हों, महिलाएं हों, युवा हों या जरूरतमंद सभी के लिए ‘सेवा’ का भाव साफ झलकता है. आइये जानते हैं क्या है वो योजना और इससे किसे फायदा पहुंचने वाला है…
हादसे के वक्त शुरुआती कुछ मिनट जान बचाने के लिए सबसे कीमती होते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने PM RAHAT योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस (मुफ्त) इलाज मिलेगा. अब पैसों की कमी की वजह से किसी भी नागरिक की जान नहीं जाएगी.
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य समय से एक साल पहले ही पूरा कर लिया गया है. अब इस सफलता को देखते हुए लक्ष्य को दोगुना कर दिया गया है. सरकार ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का नया और बड़ा लक्ष्य रखा है.
खेती-किसानी को आधुनिक बनाने और गांवों में कोल्ड स्टोरेज व अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) की राशि को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर अब सीधे ₹2 लाख करोड़ कर दिया गया है. इससे किसानों को अपनी फसल का सही दाम पाने और उपज को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
भारत के युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने Startup India Fund of Funds 2.0 को मंजूरी दी है. इसके लिए ₹10,000 करोड़ का फंड रखा गया है. यह मुख्य रूप से डीप टेक, मैन्युफैक्चरिंग और नई तकनीकों पर काम करने वाले शुरुआती दौर के स्टार्टअप्स की मदद करेगा।
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…