<

IPL 2026: 7 करोड़ के खिलाड़ी को बेंच पर बैठाएगी RCB! पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने किया दावा

IPL 2026: भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने दावा किया कि वेंकटेश अय्यर को IPL 2026 के शुरुआती मैचों में RCB की प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलेगा. कुंबले ने कहा कि RCB ने अपनी विजेता टीम के मूल खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है, जो उनके लिए काफी अच्छा है.

Venkatesh Iyer: IPL  2026 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 7 करोड़ रुपये खर्च करके वेंकटेश अय्यर को स्क्वाड में शामिल किया है. इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने दावा किया कि वेंकटेश अय्यर मौजूदा चैंपियन RCB  की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाएंगे. अनिल कुंबले का कहना है कि IPL के अगले सीजन में वेंकटेश अय्यर लीग के शुरुआती चरण में टीम की प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल पाएगा. अनिल कुंबले के दावे से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है.

बता दें कि वेंकटेश अय्यर वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने साल 2025 के मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि उन्होंने अपनी कीमत के हिसाब से उम्मीद से कम प्रदर्शन किया था. इसके चलते KKR ने IPL 2026 के ऑक्शन से पहले अय्यर को रिलीज कर दिया. इसके बाद 16 दिसंबर को IPL 2026 का मिनी ऑक्शन हुआ, जिसमें RCB ने वेंकटेश अय्यर पर 7 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया. RCB ने अय्यर के जैकब डफी और मंगेश यादव समेत कई खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी स्क्वाड को ज्यादा मजबूत किया.

अनिल कुंबले ने क्या कहा?

‘जियो स्टार’ पर एक शो में बातचीत करने के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि RCB टीम का प्लान टीम के अंदर निरंतरता बनाए रखने का था, ना कि अचानक कोई बदलाव करने का. अनिल कुंबले ने कहा, वेंकटेश अय्यर को लीग के शुरुआत में RCB की प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलेगा. आप एक ट्रॉफी विजेता टीम के अंदर संदेह उत्पन्न नहीं करना चाहेंगे.’ कुंबले ने आगे कहा कि इसी सोच के चलते फ्रेंचाइजी ने रवि बिश्नोई पर बोली नहीं लगाई, ताकि सुयश शर्मा को किसी अनुभवी भारतीय स्पिनर से खतरा महसूस न हो. उन्होंने कहा, ‘आरसीबी को लगा था कि अय्यर को कोई और फ्रेंचाइजी अधिक बोली लगाकर खरीद लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए वे वेंकटेश अय्यर को पाकर खुश हैं.

बता दें कि अनिल कुंबले की कप्तानी में RCB साल 2009 के सीजन में उपविजेता रह चुका है. इसके अलावा साल 2011 में कुंबले इस टीम के हेड कोच भी बने थे. अनिल कुंबले ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल विजेता टीम के मूल खिलाड़ियों को बरकरार रखकर अच्छा काम किया है.

संजय बांगड़ ने किया कुंबले का समर्थन

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय बांगड़ ने भी कहा अनिल कुंबले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इस बात पर सवाल उठ सकता है कि अय्यर को शुरुआती प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं, लेकिन टीम के पास एक शानदार विकल्प है. उन्होंने कहा, ‘वेंकटेश अय्यर पर पिछले सीजन से ही सबकी नजरें टिकी हुई थीं. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका आत्मविश्वास साफ दिखता है. संजय  बांगड़ ने कहा, ‘शुरुआती मैचों में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलने पर थोड़ा संदेह है, क्योंकि यह एक स्थिर टीम है. उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाज चाहिए था और वह मिल गया. टीम वेंकटेश का इस्तेमाल उस तरह से कर सकती है, जैसा पिछले सीजन में क्रुणाल पांड्या के साथ किया था.

कैसा है वेंकटेश अय्यर का IPL करियर?

वेंकटेश अय्यर के IPL  करियर की बात करें, तो उन्होंने 62 मैच खले हैं. इस दौरान उन्होंने 56 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1,468 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 137 से ज्यादा का रहा है, जबकि औसत 30 का रहा. IPL में अय्यर के बल्ले से 1 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं. IPL 2025 में वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन थोड़ा खराब रहा था. इस सीजन में अय्यर ने 7 पारियों में सिर्फ 142 रन बनाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST