Venkatesh Iyer: वेंकटेश अय्यर को पिछले साल के मुकाबले इस ऑक्शन में भारी नुकसान हुआ है. इस मिनी ऑक्शन में अय्यर को पिछले साल से लगभग 70 फीसदी कम रुपये मिले. जानें अय्यर को किसने खरीदा...
Venkatesh Iyer Sold To RCB: भारत के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर अब आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते नजर आएंगे. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में RCB ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ को बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है. पिछले साल के मुकाबले इस साल के ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को बड़ा नुकसान हुआ है. पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. अगले आईपीएल सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था.
अब आरसीबी की टीम ने मिनी ऑक्शन में अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. वह पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स के आलावा किसी दूसरी टीम की ओर से आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे. बता दें कि ऑक्शन के दौरान कोलकाता ने भी अय्यर को वापस खरीदने के लिए बोली लगाई थी, लेकिन आखिर में आरसीबी ने 7 करोड़ की बोली लगाकर अय्यर को अपने साथ जोड़ लिया. जानें वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर…
वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर काफी अच्छा रहा है. उन्होंने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. उसके बाद से वह लगातार KKR के लिए खेल रहे थे. हालांकि अब वह आईपीएल में विराट कोहली की टीम से खेलते नजर आएंगे. अय्यर के आईपीएल करियर की बात करें, तो साल 2021 से 2025 तक उन्होंने केकेआर के लिए कुल 62 मैच खेले है. इस दौरान वेंकटेश ने 56 पारियों में 30 की औसत 1,468 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक भी शामिल हैं. इसके आलावा अय्यर के नाम आईपीएल में 3 विकेट भी दर्ज हैं.
हालांकि आईपीएल 2025 में वेंकटेश अय्यर का रिकॉर्ड काफी खराब रहा था. इस साल अय्यर ने 11 मैचों में खेली गई 7 पारियों में सिर्फ 142 रन बनाए थे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीम उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाई थी. आईपीएल 2025 में अय्यर सिर्फ 1 अर्धशतक लगा पाए थे.
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिला था. बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑलराउंडर अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 9 टी20 इंटरनेशन मैच खेले हैं. इस दौरान अय्यर ने 7 पारियों में 133 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइट रेट 162 का रहा है. टी20 इंटरनेशनल में वेंकटेश अय्यर का सबसे बड़ा स्कोर 35 नाबाद है. इसके अलावा अय्यर ने भारतीय टीम की ओर ने 2 वनडे इंटनेशनल मैच भी खेले हैं. हालांकि 2 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले हैं.
Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड…
Odisha woman murder case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कुडानगरी थाना क्षेत्र के लूना नदी…
Delhi Karwa Chauth case: दिल्ली के निहाल विहार की श्रीराम कॉलोनी में करवाचौथ पर पति-पत्नी…
Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…