Hindi News / Sports / Vignesh Puthur Ipl Debut Dhoni Praised Him

IPL 2025: कौन हैं Vignesh Puthur? धोनी भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में एक नया सितारा उभरा है। 24 वर्षीय स्पिन गेंदबाज Vignesh Puthur ने अपने डेब्यू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस युवा गेंदबाज ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। पहले ही […]

BY: Ashvin Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में एक नया सितारा उभरा है। 24 वर्षीय स्पिन गेंदबाज Vignesh Puthur ने अपने डेब्यू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस युवा गेंदबाज ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई।

पहले ही ओवर में CSK कप्तान का विकेट

विग्नेश पुथुर ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में शिवम दुबे और तीसरे ओवर में दीपक हुड्डा को भी पवेलियन भेज दिया। उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस के फैंस बल्कि क्रिकेट जगत का भी ध्यान खींचा। मुंबई इंडियंस ने जिस गेंदबाज को IPL में डेब्यू करने का मौका दिया था, उसका नाम है विग्नेश पुतुर. आपको जानकर हैरानी होगी कि केरल के इस खिलाड़ी ने कभी भी सीनियर क्रिकेट नहीं खेला है. अपनी राज्य की सीनियर टीम में अभी तक उसे घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इतना कम अनुभव होने के बावजूद उसने चेन्नई के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के सामने नचाकर कर रख दिया।

Khelo India Para Games 2025 की नई पहल, अब हर इमोजी कहेगा समावेशन की बात

जानें कौन हैं विग्नेश पुथुर?

महेंद्र सिंह धोनी भी हुए प्रभावित

मैच के बाद जब खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तब महेंद्र सिंह धोनी खुद विग्नेश पुथुर के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की। धोनी ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उनकी शानदार गेंदबाजी की सराहना की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने कहा कि धोनी भी इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।

केरल से मुंबई इंडियंस तक का सफर

IPL डेब्यू पर कहर बरपाने वाले विग्नेश पुतुर के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था. क्रिकेटर के तौर पर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि वो एक बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता ऑटोरिक्शा चलाते हैं, जिससे परिवार का खर्च चलता है.  विग्नेश पुथुर केरल के मलप्पुरम जिले से आते हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा रहे। मुंबई इंडियंस के स्काउट्स ने उनकी गेंदबाजी को नोटिस किया और उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया। हालांकि उन्होंने अब तक केरल की सीनियर टीम के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा और अब वे टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन चुके हैं।

IPL में डेब्यू मैच में 3+ विकेट लेने वाले गेंदबाज:

  • अमित सिंह (2009) – 3/9 बनाम PBKS

  • सुयश शर्मा (2023) – 3/30 बनाम RCB

  • विग्नेश पुथुर (2025) – 3/32 बनाम CSK

क्या विग्नेश पुथुर मुंबई इंडियंस के लिए एक्स-फैक्टर साबित होंगे?

मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया, और उन्होंने अपने पहले ही मैच में टीम को निराश नहीं किया। फैंस अब देखना चाहेंगे कि यह युवा गेंदबाज आगे के मैचों में कैसा प्रदर्शन करता है।

Tags:

DhoniVignesh Puthur
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue