Vijay Hazare Trophy Live Streaming: रोहित शर्मा और विराट कोहली 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं. भारत के ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलते नजर आएंगे. जानें कब-कहां देख सकेंगे उनके लाइव मैच...
Vijay Hazare Trophy 2025-26 Live Streaming: 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे. इसके अलावा भारतीय टीम के कई बड़े स्टार खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों को एलीट और प्लेट ग्रुप में बांटा गया है. एलीट ग्रुप में 32 टीमें हैं, जिन्हें 8-8 टीमों के चार ग्रुपों में बांटा गया है. वहीं, प्लेट ग्रुप में 6 टीमें शामिल हैं. VHT के इस सीजन में एलीट ग्रुप, प्लेट ग्रुप और नॉकआउट राउंड शामिल हैं, जिनके मुकाबले देश भर में न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे.
इस टूर्नामेंट में विराट कोहली दिल्ली की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि रोहित शर्मा मुंबई की टीम की ओर से मैदान में खेलते दिखाई देंगे. अगले महीने भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ कुछ ही मैचों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. माना जा रहा है कि विराट और रोहित सिर्फ 2 मैचों में खेलते नजर आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट-रोहित के मैच कब और कहां देख पाएंगे…
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी. दिल्ली की टीम आंध्रा के खिलाफ अपना पहला मुकबला खेलेगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी दिन मुंबई की टीम सिक्किम के खिलाफ मैच खेलेगी, जो कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की सुबह 9 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस सुबह 8:30 बजे होगा. इस टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री भी फ्री रहेगी.
रोहित शर्मा मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं. उन्हें मुंबई की टीम में शामिल किया गया है. रिपोर्ट्स की मुताबिक, रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैच खेलेंगे. मुंबई की टीम अपना पहला मैच 24 दिसंबर यानी बुधवार को सिक्किम के खिलाफ खेलेगी, जिसमें रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे. इसके बाद मुंबई की टीम 26 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगी, जिसमें रोहित शर्मा खेलते नजर आ सकते हैं.
वहीं, विराट कोहली की बात करें, तो वह भी इस टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ खेला जाएगा. विराट कोहली इन दोनों मैचों में खेलते नजर आ सकते हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. दोनों खिलाड़ी 24 और 26 दिसंबर को मुकाबला खेलेंगे. इन मुकाबलों का लाइव ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. वहीं, जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…