Young dancer viral performance: सोशल मीडियो इंफ्लूएंसर ने माधुरी दीक्षित की फिल्म के एक गाने को रीक्रिएट क्या किया लोग उसके दीवाने हो गए. वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस पर उसे 33 मिलियन व्यूज मिले हैं. आइए जानते हैं कि आखिर वो गाना कौन सा है, जो काफी धूम मचा रहा है.
Young dancer viral performance
Young dancer viral performance: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के दीवानों की कोई कमी नहीं है. माधुरी के फैंस अक्सर उनकी फिल्मों के गाने और डायलॉग को कॉपी करते हुए नजर आते हैं. ऐसा ही एक सोशल मीडिया इंफ्युएंसर ने माधुरी दीक्षित की फिल्म प्रेम ग्रंथ के गाने को रीक्रिएट किया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि माधुरी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. आज भी लोग वो अपनी अदाकारी से लोगों के दिल में रची बसी हुई हैं. गाने को रीक्रिएट करने के बाद से ही युवती की फैन फॉलोइंग में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है. कुल मिलाकर युवती ने गाने को फिर से तड़का लगा दिया.
एक इंफ्यूएंसर ने ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित के गाने ‘दिल देने की रुत आई…’ पर ऐसा डांस किया कि उसके फॉलोवर्स ने इसे खूब सराहा. युवती ने बिलकुल माधुरी के जैसा ही कॉस्ट्यूम पहना था. उसने डांस के वैसे ही स्टेप को फॉलो किया जैसे कि फिल्म में अभिनेत्री ने किया था. फॉलोअर्स ने इंफ्लूएंसर के वीडियो को जमकर लाइक और शेयर भी किया. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि माधुरी के चाहने वालों की कमी नहीं है. बता दें कि माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बड़कर एक शानदार गाने दिए जो आज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.
इस वीडियो पर इंफ्लूएंसर को अभी तक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो अपने आप में ही किसी कंटेंट क्रिएटर के लिए काफी बड़ी उपलब्धि होती है. लड़की ने इस गाने में खेत-खलियान को वीडियो नहीं दिखाया. लड़की ने बालों में गजरा लगाकर शानदार ठुमके लगाए. डांस के स्टेप्स की बात करें तो वो भी जबरदस्त थे. साथ ही युवती का एक्सप्रेशंस भी जबरदस्त रहा. लोग आज भी माधुरी के गानों को रीक्रिएट करते हैं तो शादी के सीजन में भी डीजे पर उनके गानों पर बवाल मचता हुआ दिखाई पड़ता है.
बता दें कि माधुरी दीक्षित मराठी परिवार में जन्मीं और उन्होंने फिल्मों में आने के लिए पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था. वे बचपन से ही कथक की डांसर रही हैं. माधुरी ने 1984 से अबोध फिल्म से डेब्यू किया और तेजाब से मोहिनी जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा बना दिया. वे आज भी युवा दिलों की धड़कन हैं. अगर आप भी एंजॉय करना चाहते हैं तो जल्दी से इस वीडियो पर क्लिक करके गाने का मजा लीजिए.
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…