अनमोलप्रीत सिंह के शतक के दम पर पंजाब ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. पंजाब को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें 291 रन का स्कोर डिफेंड करना होगा.
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच सौराष्ट्र और पंजाब के बीच खेला जा रहा है. सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पंजाब ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 291 रन बनाए हैं और सौराष्ट्र को जीत के लिए 292 रन का लक्ष्य दिया है. पंजाब के लिए सबसे अधिक रन अनमोलप्रीत सिंह ने बनाए. आइए जानत हैं कौन हैं अनमोलप्रीत सिंह और पंजाब की पारी के बारे में.
पंजाब की शुरुआत इस मुकाबले में कमाल की रही. पंजाब की ओर से ओपनिंग करने उतरे हरनूर सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप की. इसके बाद हरनूर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर फिर अनमोलप्रीत सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आए और 105 गेंदों में 100 रन की पारी खेल डाली. उनका साथ प्रभसिमरन ने दिया जिन्होंने 87 रन मारे. जिनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
उनके अलावा रमनदीप सिंह के बल्ले से 37 रन निकले. रमनदीप ने 32 गेंदों में 37 रन ठोके जिसमें 3 चौके शामिल थे. इस तरह पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ 291 रन बनाए और उन्हें जीत के लिए 292 रन का लक्ष्य दिया. अनमोल प्रीत सिंह ने इस पारी के बाद खूब सुर्खियां बटोंरी और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे.
अनमोलप्रीत सिंह पंजाब के लिए खेलते हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेला है. बता दें कि अनमोलप्रीत का जन्म पटियाला में हुआ था और वे पूर्व भारतीय हैंडबॉल कप्तान सतविंदर सिंह के बेटे हैं. उनका परिवार खेलों से काफी गहरा जुड़ाव रखता है उनके चचेरे भाई प्रभसिमरन सिंह और छोटे भाई तेगप्रीत सिंह भी घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. अनमोलप्रीत ने केवल पांच साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और 2005 में उनके पिता ने उन्हें पटियाला की एक क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन दिलाया था.
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…
Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…
Silver Price Today 31 October 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है.…
Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…