<
Categories: देश

NIA कोर्ट ने आसिया अंद्राबी समेत तीन को ठहराया दोषी, आतंकवाद-देशविरोधी साजिश में लिप्त थे आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला?

दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने कश्मीर की पहली महिला अलगाववादी नेता और प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी और उसकी दो साथियों को दोषी करार दे दिया है.

Asiya Andrabi UAPA Case: दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने कश्मीर की पहली महिला अलगाववादी नेता और प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को दोषी करार दे दिया है. कोर्ट ने माना कि वो देश के खिलाफ साजिश रचने और आतंकी संगठन चलाती है. अंद्राबी के साथ ही उसकी दो सहयोगियों को भी यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून) के तहत दोषी माना. इन दोषियों की सजा को लेकर 17 जनवरी को फैसला किया जाएगा. 

आसिया और उसके सहयोगियों को दोषी करार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदरजीत सिंह ने अंद्राबी को यूएपीए की धारा 18 और 38 (साजिश रचने और आतंकवादी संगठन की सदस्यता से संबंधित अपराध) के तहत दोषी पाया. इस दौरान अदालत ने कहा कि आसिया अंद्राबी के साथ उसकी सहयोगी सोफी फहमिदा और नाहिदा नसरीन ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाया. उन्होंने देश के खिलाफ साजिश रची और आतंकवादी संगठन बनाया. ये केवल अलगाववादी गतिविधियां ही नहीं बल्कि देश में आतंक फैलाने की साजिश थी.

2018 में गिरफ्तार हुई थी आसिया

कहा जाता है कि आसिया अंद्राबी कश्मीर की पहली महिला अलगाववादी नेता है. उसने 1987 में दुख्तरान-ए-मिल्लत नाम का संगठन बनाया, जो हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की महिला विंग के तौर पर काम करता था. इस संगठन का मकसद था कि वे कश्मीर में अलगाववादी विचारों को फैला सकें और इसमें महिलाओं को भी सक्रिय कर सकें. हालांकि बाद में सरकार ने इस संगठन पर बैन लगा दिया. वहीं आसिया अंब्रादी को एनआईए ने 2018 में गिरफ्तार किया था.

आतंकी हाफिज सईद की मुंहबोली बहन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पाकिस्तान का कुख्यात आतंकी हाफिज सईद आसिया को अपनी मुंहबोली बहन मानता है. एनआईए ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि आसिया और उसके सहयोगी लोगों को अलगाववादी विचारों के लिए प्रेरित करते थे. वे संगठन के जरिए कई और देश विरोधी काम भी किया करते थे.

लाल किला बम धमाके से जुड़े तार

आशंका जताई जा रही है कि 10 नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में शामिल आरोपियों के तार दुख्तरान-ए-मिल्लत संगठन से जुड़े हो सकते हैं. लाल किला बम धमाका मामले में गिरफ्तार शहजादा अख्तर पर आरोप है कि वो महिलाओं के आतंकी ग्रुप दुख्तरान-ए-मिल्लत को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा था. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST