<

Vijay Hazare Trophy: गुजरात के खिलाफ भी चला ‘किंग कोहली’ का बल्ला, हिटमैन रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली ने अपने दूसरे मैच में शानदार फिफ्टी लगाकर इतिहास रच दिया. वहीं, रोहित शर्मा अपने दूसरे मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. देखें दूसरे मैच में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन...

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है. आज यानी 26 दिसंबर को टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस राउंड में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अपनी-अपनी टीम की ओर से खेलते नजर आए. आज दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. दिल्ली की ओर से विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और मैदान पर आते ही चौकों की बरसात कर दी. विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली. दिल्ली की पारी थोड़ा लड़खड़ा गई थी, लेकिन उस समय कोहली ने पारी को संभाला. इसके बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला. पंत ने 79 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. इसकी मदद से दिल्ली की टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा.

वहीं, दूसरी ओर मुंबई और उत्तराखंड के बीच जयपुर में मैच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और अंगकृष रघुवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे. हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा कमाल नहीं कर पाए. रोहित शर्मा अपनी पारी के पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली बनाम गुजरात के मैच में 77 रनों के स्कोर पर आउट हुए. वह शतक बनाने से चूक गए, लेकिन फिर भी उन्होंने इतिहास रच दिया. विराट कोहली लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल बेवन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. गुजरात के खिलाफ 77 रनों की इस पारी के बाद विराट कोहली का लिस्ट-ए क्रिकेट में औसत 57.87 का हो गया है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. कोहली से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन के नाम था, जिन्होंने अपने लिस्ट-ए करियर में 57.86 की औसत से 15,103 रन बनाए थे. विराट कोहली उनसे सिर्फ 0.01 की औसत के साथ आगे हैं.

बिना खाता खोले आउट हुए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई बनाम उत्तराखंड के मैच में रोहित अपनी पहली ही गेंद पर बोरा का शिकार हो गए. वह अपने फेवरेट पुल शॉट के दौरान कैच आउट हुए. हालांकि इसके बाद मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान और मुशीर खान ने टीम की पारी को संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने 55-55 रन बनाए. इसके बाद निचले क्रम में हार्दिक तोमर ने 93 रनों की शानदार पारी खेली. इसकी मदद से मुंबई की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन बनाए.

पहले मैच में दोनों ने लगाई थी सेंचुरी

इससे पहले बुधवार को रोहित शर्मा ने विजय हजारे में सिक्किम के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने मुंबई की ओर से 155 रन बनाए थे. वहीं, विराट कोहली ने दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश के मैच में 131 रनों की पारी खेली थी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: KVS लॉटरी रिजल्ट जारी, कहां चेक करें एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:12:05 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST