Indian Railways Fare Hike 2025: रेलवे ने किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यहां पर आपको जानकारी दी गई है, कि कितनी दूरी तक के लिए यह किराए में वृध्दि हुई है.
Indian Railways Fare Hike 2025
Indian Railways Fare Hike 2025: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो यह न्यूज आपके काम की है. रेल मंत्रालय ने 26 दिसंबर 2025 से रेल किराए में बढ़ोत्तरी कर दी. यदि आप लंबी दूरी का सफर तय करते हैं तो किराए में मामूली वृध्दि हुई है. जानकारी के मुताबिक, 215 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर जनरल क्लास में 1 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से ज्यादा चार्ज लगेगा. वहीं, यदि कोई लोकल ट्रेन से सफर करता है, मासिक पास वाले और तय किलोमीटर से कम दूरी तय करता है तो उसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है.
रेल मंत्रालय के अनुसार, किराए की बढ़ोत्तरी मामूली रखी गई है, इससे आम लोगों पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. इसके अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन एसी कैटेगरी में 2 पैसा एक किलोमीटर और एसी क्लास में भी इतना ही चार्ज किया जाएगा. इसका मतलब अगर कोई 500 किलोमीटर का सफर तय करता है तो उसे 10 रुपए देने होंगे.
रेल मिनिस्ट्री ने यह स्पष्ट किया कि लोकल ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट के चार्ज नहीं बढ़ाए हैं. जो लोग एक निश्चित दूरी तय करते हैं, उन्हें ज्यादा रुपए नहीं देने पड़ेंगे. मंत्रालय का उद्देश्य कम और मीडियम इनकम वालों को ज्यादा बोझ न पड़े इसी के लिहाज से किराया तय किया गया है. साथ ही अगर आप आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पानीपत, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, रुड़की और हरिद्वार रूट्स पर किराया पहले की तरह ही रहेगा.
इस मामले पर रेलवे ऑफिसर्स का कहना है कि पिछले एक दशक में रेल नेटवर्क और संचालन में काफी विस्तार किया गया. इसी के चलते किराया को मामूली बढ़ाया गया है. मेंटेनेंस को देखते हुए एम्प्लॉई की संख्या में भी वृध्दि होने से खर्चों में भी वृध्दि हुई है. इसीलिए यह निर्णय लिया गया.

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…