<
Categories: Uncategorized

New Year 2026: सनातन तरीके से यूं मनाएं नया साल, भारतीय संदर्भ में क्या है ग्रेगोरियन नव वर्ष का अर्थ

कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. बहुत से लोगों का मानना है कि 1 जनवरी को हिंदुओं का नया साल नहीं होता. वहीं बहुत से लोग इस दिन को सनातन तरीके से मनाने का सुझाव देते हैं.

New Year 2026: 1 जनवरी को देश ही नहीं पूरी दुनिया में नए साल का जस्न मनाया जाएगा. बहुत से लोग 31 दिसंबर की रात से ही पार्टी करना शुरू कर देते हैं और एंजॉय करते हुए नया साल मनाते हैं. वहीं बहुत से लोग इस तरीके को गलत मानते हैं और इस दिन पूजा पाठ करते हुए मनाने की सलाह देते हैं यानी सनातन तरीके से नया साल मनाया जाए. वहीं कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनका मानना है कि हिंदू धर्म के अनुसार 1 जनवरी को नया साल नही मनाया जाता. आइए जानते हैं इन सब के पीछे की वजह…

भारतीय संदर्भ में ग्रेगोरियन नए साल का अर्थ

बता दें कि भारत में ग्रेगोरियन नया साल यानी 1 जनवरी को मनाया जाता है. ये नया साल देश ही नहीं दुनिया के ज्यादातर देश अपनाते हैं. ये अंग्रेजों द्वारा आधिकारिक कामकाज के लिए अपनाया गया था. ये कैलेंडर प्रशासन, पढ़ाई, दफ्तर और अंतरराष्ट्रीय कामकाज में इस्तेमाल होता है. वहीं भारतीय परंपरा के अनुसार, 1 जनवरी कोई धार्मिक या पारंपरिक नया साल नहीं है. देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दिन नववर्ष मनाया जाता है. कहीं गुड़ी पड़वा, कहीं चैत्र नवरात्रि, कहीं बैसाखी, कहीं पुथांडु तो कहीं पर उगादी त्योहारों के रूप में नया साल मनाया जाता है.

क्यों कहते हैं गैर-भारतीय नववर्ष?

बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर अंग्रेजों द्वारा भारत में आधिकारिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए अपनाया गया था. आज भी इसी कैलेंडर को फॉलो किया जाता है. इसके कारण लोग इसे अंग्रेजों का नया साल कहते हैं. इसके अलावा 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी तक जश्न मनाया जाता है.  इसके तहत अक्सर पश्चिमी शैली की पार्टियों, शराब आदि का सेवन किया जाता है. ये भारतीय संस्कृति और पारंपरिक नव वर्ष से बेहद अलग है, जो 1 अप्रैल को मनाया जाता है.  

सनातन तरीके से नववर्ष मनाने का तरीका

अगर आप नया साल सनातन तरीके से मनाना चाहते हैं, तो आप पुरानी रोम और बेबीलोन की परंपराओं के तहत नए साल पर अपने आप से वादा या संकल्प कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक डायरी में अपने पिछले साल की समीक्षा लिखनी है. इसमें आप आगे आने वाले साल में क्या सीखना चाहते हैं और दूसरी सकारात्मक चीजें, जो आप करना चाहते हैं, उसके बारे में लिख सकते हैं.

सामूहिक प्रार्थना और मंत्रोच्चार करना भी बेहतर विकल्प

इसके अलावा आप सामूहिक प्रार्थना और मंत्रोच्चार कर सकते हैं. ये आपको नए साल की तरह ही महसूस कराएगा. आप परिवार या दोस्तों के साथ मिलकर घर में या मंदिर में सामूहिक गायत्री मंत्र या अन्य मंत्रों का जाप कर सकते हैं. इससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा आएगी. कहा जाता है कि ऐसा करने से आप आने वाले पूरे साल अच्छा महसूस करेंगे. 

वृक्षारोपण करना भी ऑप्शन

इसके अलावा आप नए साल पर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं. आप अपने आसपास के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं. आप वृक्षारोपण कर सकते हैं और तुलसी पूजा भी कर सकते हैं. जिस तरह से पेड़ों का कटाव हो रहा है, उस तरह से वृक्षारोपण करना भी बेहद जरूरी है. 

घर, शरीर और मन को करें शुद्ध

आप नए साल के मौके पर शरीर और मन की शुद्धि कर सकते हैं.  आप उपवास, ध्यान, योग और सात्विक भोजन का सेवन कर सकते हैं. आप अपने आसपास की बिना जरूरत की चीजें हटाकर घर की सफाई करनी चाहिए. इसके अलावा नहा धोकर शरीर की सफाई जरूरी है. मन की शुद्धि के लिए आप पूजा पाठ कर सकते हैं या कोई भी वो काम जो आपको पसंद हो.

शून्य से करें शुरू

आप नए साल के अवसर पर किसी चीज को शून्य से शुरू कर सकते हैं. आप नकारात्मक विचारों और पुरानी शिकायतों को छोड़कर एक नई शुरुआत कर सकते हैं. आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो उसे शुरू करने के लिए भी आप नए साल के दिन का चुनाव कर सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST