भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में आते थे. लेकिन शराब की लत ने उनका करियर तहस नहस कर दिया.
नई दिल्ली. कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के “जिगरी यार” कहे जाने वाले विनोद कांबली आज जीवन की चुनौतियों और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. 1990 के दशक में शानदार शुरुआत करने वाले इस बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत में कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन बाद में उनकी जिंदगी में गजब मोड़ आ गया. विनोद को शराब की लत लगी जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी.
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने 1993 में भारतीय टीम में डेब्यू किया. उनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 224 रन का ऐतिहासिक शतक भी शामिल है. घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने दोहरे शतक बनाए. उनका टेस्ट औसत 54 था, जो उस समय के कई खिलाड़ियों से बेहतर था. उस समय उन्हें भारतीट टीम के बेस्ट क्रिकेटर के रूप में देखा जाने लगा था. कांबली ने अपने क्रिकेट करियर के बाद स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया. हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी की परेशानियां उनकी दिनचर्या को प्रभावित करती रहीं.
गिरावट का दौर
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…