<

Video: ‘मिचेल स्टार्क भी शर्मा जाए’, प्लास्टिक की बॉल से युवा गेंदबाज ने करवाया ऐसा स्विंग, देख आकाश चोपड़ा के उड़े होश

Viral Video: पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को एक छोटे लड़के की खतरनाक स्विंग देखकर महान बॉलर मिचेल स्टार्क की याद आ गई.जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन क्रिकेट के शानदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को एक छोटे लड़के की खतरनाक स्विंग देखकर महान बॉलर मिचेल स्टार्क की याद आ गई.

वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल वीडियो में एक लड़का प्लास्टिक की बॉल से बॉलिंग करता दिख रहा है. उसकी बॉल हवा में इतनी स्विंग होती हैं कि बैट्समैन के पास भी कोई जवाब नहीं होता. पहली बॉल देखकर आकाश चोपड़ा हैरानी से कहते हैं, “अरे भाई, क्या स्विंग है! यह तो चैलेंज है.” जब लड़का दूसरी बॉल डालता है, तो आकाश हंसते हैं और हैरानी जताते हुए कहते हैं, “कोई इसे कैसे खेल सकता है, यार?” सच में, इस बॉल को देखकर मिचेल स्टार्क भी शर्मिंदा हो जाते. लड़के की खतरनाक स्विंग के वीडियो पर आकाश चोपड़ा की कमेंट्री ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है.

पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @cricketaakash पर शेयर किया है. 

यूज़र्स ने वीडियो पर किया रिएक्ट

जैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. एक यूज़र ने कमेंट किया, “यह स्विंग नहीं, फ्लाइंग क्वीन है.” दूसरे ने मज़ाक में कहा, “इसे देखकर स्टार्क कहेंगे, ‘क्या मुझे रिटायर हो जाना चाहिए, भाई?'” कुछ यूज़र्स ने कहा कि प्लास्टिक बॉल पर मास्टरी हासिल करना सच में तारीफ़ के काबिल है, क्योंकि यह हवा में बहुत ज़्यादा स्विंग करती है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST