Vijay Hazare Trophy: DDCA ने एक बयान जारी कर बताया कि विराट कोहली और ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी में टीम से जुड़ेंगे. 24 दिसंबर से इस घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इसके अलावा रोहित शर्मा भी मुंबई की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं.
Vijay Hazare Trophy: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम की ओर से नजर आएंगे. दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. विराट कोहली ने पहले ही डीडीसीए को सूचित किया था कि वे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं. इस महीने की शुरुआत में इसकी पुष्टि हुई थी. विराट और और पंत की मौजूदगी से दिल्ली टीम के बैटिंग ऑर्डर में काफी गहराई और अनुभव मिलेगा. बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी भारत का एक लिस्ट ए टूर्नामेंट है. 24 दिसंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी.
डीडीसीए की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने कमिटमेंट को पूरा करने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए दिल्ली टीम में शामिल हो सकते हैं. दरअसल, जब BCCI ने यह नियम बनाया है कि कॉन्ट्रैक्ट वाले भारतीय खिलाड़ियों को उस समय घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना होगा, जब वे इंटरनेशनल कमिटमेंट पर न हों.
दरअसल, बीसीसीआई ने पिछले महीने एक बार फिर घोषणा की थी कि सभी खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा, जो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया है. ऐसे में वे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं, ऋषभ पंत को भारत की टी20 टीम में मौका नहीं मिला है, जिसके चलते वे भी घरेलू टूर्नामेंट में खेलेंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में कई मैच खेलते नजर आएंगे. बता दें कि विराट कोहली और पंत दिल्ली की टीम से खेलेंगे, जबकि रोहित शर्मा मुंबई की ओर मैदान में नजर आएंगे.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 24 दिसंबर से शुरू होने वाला है. दिल्ली की टीम इसी दिन अपना पहला मैच खेलेगी, जो आंध्रा के खिलाफ खेला जाएगा. हालांकि बताया जा रहा है कि दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेलेगी, क्योंकि शहर का एयर क्वालिटी अच्छा नहीं है.
विजय हजारे ट्रॉफी में हर किसी की नजरें विराट कोहली पर होंगी. कोहली ने आखिरी बार साल 2009-10 के विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में भाग लिया था. साल 2013 के बाद से कोहली ने दिल्ली के लिए कोई 50 ओवर का मैच नहीं खेला है. विराट कोहली ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दौर में 13 मैचों में 68.25 के औसत से 819 रन बनाए थे. इस दौरान विराट कोहली ने 4 शतक भी लगाए थे.
डीडीसीए ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित 50 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. इसमें उन खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं. डीडीसीए की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि विराट कोहली और ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी में टीम से जुड़ेंगे. डीडीसीए ने यह भी बताया कि बाद में इस लिस्ट में छोटा किया जाएगा, क्योंकि इतने ज्यादा खिलाड़ी स्क्वाड में शामिल नहीं हो सकते हैं.
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…