<
Categories: मनोरंजन

दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, अमित शाह ने दी भावभीनी श्रद्धांजली, ‘वह नेक दिल इंसान…’

Amit Shah Tribute To Dharmendra Prayer Meet: गुरुवार को दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के लिए हेमा मालिनी ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह समेत देश भर से कई जाने-माने राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां शामिल हुए.

Amit Shah on Dharmendra Prayer Meet in Delhi: नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में गुरुवार को दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के लिए हेमा मालिनी ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में देश भर से कई जाने-माने राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं. धर्मेंद्र की पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने यह सभा आयोजित की, जहां गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और किरेन रिजिजू, और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, समेत अन्य नेताओं और मंत्रियों ने सदाबहार कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

अमित शाह ने प्रार्थना सभा में किया धर्मेंद्र को याद

इस कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सब यहां भारी मन से धर्मेंद्र जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा हुए हैं… जब मैं पार्टी अध्यक्ष था और हेमा जी 2014 में मथुरा से चुनाव लड़ रही थीं, तो उन्होंने मुझे फोन किया था. उन्होंने कहा कि अगर उनका भेजा हुआ खत हेमा जी तक पहुंच जाए तो उन्हें खुशी होगी. उनकी सेहत ठीक नहीं थी, और वह धूल भरी सड़कों पर चलने या हेमा जी के लिए प्रचार करने में असमर्थ थे, लेकिन उन्होंने फोन पर जो चिंता जताई, वह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं थी.

उन्होंने आगे कहा कि मैं सच में महसूस कर सकता था कि वह हेमा जी की जीत को लेकर कितने चिंतित थे. धर्मेंद्र जी को 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. यह तथ्य कि उनका 60 साल का करियर बेदाग रहा, यह दिखाता है कि वह कितने नेक दिल इंसान थे.

अमित शाह ने अपने X पर किया पोस्ट

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने X पर पोस्ट किया कि धर्मेंद्र जी ने अपनी अभिनय कला से देशवासियों के दिलों में स्थान बनाया और उनकी अदाकारी भाषा व क्षेत्र की सीमाओं को पार कर जन-जन के मन में बस गई. भारतीय सिनेमा जगत को इस अद्वितीय अभिनेता की कमी हमेशा खलती रहेगी. आज दिल्ली में आयोजित उनकी श्रद्धांजलि सभा में उनका स्मरण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया.

धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हुआ

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को मुंबई में हुआ था. अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने आया सावन झूम के, शोले, चुपके चुपके, आई मिलन की बेला और अनुपमा जैसी कई क्लासिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST