<

विराट कोहली ने ध्वस्त किया ‘ग्रेट’ सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुमार संगकारा को भी छोड़ा पीछे

Virat Kohli World Record: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Virat Kohli World Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 25 रन बनाते ही कोहली ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की. इस मुकाबले में 25 रन बनाते ही विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली ने सबसे कम 624वीं पारी में यह कारनामा किया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. कोहली से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ने यह मुकाम हासिल किया था. अब कोहली भी सचिन और संगकारा के क्लब में शामिल हो गए हैं.

विराट ने तोड़ा सचिन-संगकारा का रिकॉर्ड

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28,000 रन पूरे किए थे. इसके अलावा श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा ने 624 पारियों में यह कारनामा किया था.

सबसे तेज 28000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली – 624 पारी
सचिन तेंदुलकर- 644 पारी
कुमार संगकारा – 666 

कुमार संगकारा का ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त

विराट कोहली ने कुमार संगकारा का एक दूसरा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. दरअसल, विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (IND vs NZ) में अपनी पारी के दौरान 42 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया. विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में 28,017+ रन बना लिए हैं, जबकि कुमार संगकारा के नाम कुल 28,016 रन दर्ज हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 664 मैचों की 782 पारियों में 48.25 की औसत से कुल 34,357 रन बनाए हैं.

वनडे में विराट ने लगाए सबसे ज्यादा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने 556 इंटरनेशनल मैचों की 623 पारियों में 52.58 की औसत से 27,975 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 84 शतक और 145 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 53 शतक लगाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST