Smartphones and privacy: फोन आपकी सभी बातें सुनता है, जो भी आप बातें करते हैं, आपके मोबाइल में ऐड क्यों दिखने लगता है. जानें, इसे कैसे रोकें.
Smartphones and privacy
Smartphones and privacy: बहुत बार ऐसा देखने को मिलता है कि हम जो भी बातें करते हैं उसका ऐड देखने को मिलने लगता है. यदि किसी प्रोडक्ट की बाते करते हैं या कहीं घूमने जाने की बाते करते हैं, तो उससे जुड़ी जानकारी हमारे सोशल मीडिया पर देखने को मिलने लगती है. कई लोगों ने ऐसा अनुभव किया है किया है कि जिस विषय पर हम बातचीत करते हैं, उसके कुछ ही समय बाद उससे जुड़े विज्ञापन फोन पर दिखने लगते हैं. इससे यह भी दिमाग में आता है कि कहीं फोन हमारी निजी बातें तो नहीं सुन रहा है. आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है.
दरअसल होता क्या है कि, ज्यादातर स्मार्ट फोन ऐप्स माइक्रोफोन की अनुमति मांगते हैं और ऐसा कई बार ऐसा होता है कि हम बिना ज्यादा ध्यान दिए परमिशन को “Allow” कर देते हैं. ऐसा करने के बाद ऐप के बैकग्राउंड में भी माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर सकता है.
हालांकि कंपनियां ये दावा करती हैं कि ऐसा फीचर यूजर एक्सपीरियंस अच्छा करने के लिए किया जाता है, लेकिन इससे प्राइवेसी पर खतरा बढ़ सकता है. यदि यह जानकारी गलती से किसी गलत इंसान के पास पहुंच जाता है तो जासूसी और डेटा लीक का खतरा भी बन सकता है.
यदि आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं या आप चाहते हैं कि फोन आपकी बातें न सुने तो इसके लिए फोन की एक जरूरी सेटिंग को ऑन कर दें. यह जरूरी सेटिंग्स एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में “App Permission” या “Privacy” सेक्शन में जाकर माइक्रोफोन एक्सेस को कंट्रोल किया जा सकता है.
“App Permission” या “Privacy” सेक्शन में आप यह देख सकते हैं कि आपका कौन-सा ऐप माइक्रोफोन का उपयोग कर रहा है. जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उसके लिए माइक्रोफोन परमिशन को तुरंत बंद कर दें. ऐसा करने से फोन की अनावश्यक सुनवाई पर रोक लग जाती है.
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…