<
Categories: खेल

135, 102… विराट कोहली ने रख दिया तगड़ा चैलेंज! क्या गौतम गंभीर के ‘मंसूबों’ पर फिर गया पानी? ODI WC मजबूत दावेदार

Virat Kohli For 2027 World Cup: विराट कोहली अपने पिछले चार मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा ने पिछले चार मैच में एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

Virat Kohli For 2027 World Cup: भारतीय सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनकी फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि वे 2027 का वनडे वर्ल्ड जरूर खेलेंगे. बुधवार को विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 93 गेंदों में 102 रन बनाए. इस वनडे सीरीज में विराट कोहली ने 2 मैचों में 2 शतक लगाए हैं. उन्होंने रांची में खेले गए वनडे में 120 गेंदों पर 135 रन बनाए थे. इस सीरीज में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें क्रिकेट का ‘किंग’ कहा जाता है. बता दें कि वनडे क्रिकेट में यह 11वां मौका है, जब विराट ने बैक टू बैक शतक लगाए हैं.
विराट कोहली ने इस सीरीज में एक बार फिर अपने संयम और आक्रामकता का प्रदर्शन किया है. जहां पहले वनडे मैच में विराट कोहली आक्रामक नजर आ रहे थे, वहीं दूसरे वनडे में वह संयम के साथ से खेल रहे थे. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. विराट कोहली के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन कोहली ने अपने बल्ले से जवाब दे दिया. आइए जानते हैं कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली का दावा कितना मजबूत है…

गंभीर के मंसूबों पर फिरा पानी?

बीते कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं करना चाहते हैं. इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के क्रिकेट करियर के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन विराट और रोहित शर्मा जिस शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. इससे उन दोनों खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना हेड कोच और सेलेक्टर के लिए मुश्किल ही नामुमकिन हो गया है.

2027 वर्ल्ड कप में विराट और रोहित दोनों ही 39 साल के हो जाएंगे, जिसके चलते उनके फिटनेस को लेकर सवाल किए जा रहे थे. हालांकि पिछली 2 वनडे सीरीज में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और काबिलियत का परिचय दिया. विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. वहीं, रोहित शर्मा भी लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. बीते कुछ मैचों में उनकी फिटनेस में काफी ज्यादा सुधार देखा गया है.

रोहित भी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे

विराट कोहली के साथ ही रोहित शर्मा भी अपनी शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. तीन पारियों में रोहित शर्मा ने 1 शतक और एक अर्धशतक लगाया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी पहले वनडे में रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. पिछले 4 वनडे मैचों में रोहित शर्मा 3 बार 50 से ज्यादा स्कोर बना चुके हैं. बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ वनडे मैच ही खेलते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है. ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतकर अपने करियर का अंत करना चाहेंगे.

रोहित-विराट को वनडे रिकॉर्ड

विराट कोहली मॉडर्न एरा में वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. विराट ने अभी तक कुल 295 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58 की औसत से 14,492 बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा 53 शतक लगाए हैं. विराट कोहली ने पिछले 3 वनडे मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है. वहीं, रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं. रोहित ने अभी तक कुल 270 वनडे मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 49 की औसत से कुल 11,441 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में कुल 33 शतक लगाए हैं, जो एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरा सबसे ज्यादा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास वनडे वर्ल्ड कप खेलने का काफी अनुभव भी है, जिसकी जरूरत टीम इंडिया को 2027 के वर्ल्ड कप में पड़ेगी. रोहित शर्मा के नाम एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST