<

बस ड्राइवर ने चुपके से बनाई ‘किंग’ कोहली की वीडियो, विराट को भी नहीं लगी भनक; ट्रिक देख सभी हैरान

Virat Kohli Bus Driver Viral Video: विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिल्ली टीम का बस ड्राइवर विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों की चुपके से वीडियो बनाते दिखाई देता है.

Virat Kohli Bus Driver Viral Video: इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते दिखाई दिए. इसी बीच विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिल्ली की टीम के बस का ड्राइवर चुपके से विराट कोहली की वीडियो बनाता दिखाई देता है. कोहली को इस बात की भनक भी नहीं लगती है कि बस ड्राइवर उनका वीडियो बना रहा है. इस वीडियो के लिए बस ड्राइवर ने ऐसी मजेदार ट्रिक अपनाई, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
कोहली का वीडियो बनाने के लिए बस ड्राइवर एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो 26 दिसंबर से वायरल हो रहा है, जब दिल्ली की टीम ने विजय हजारे के मुकाबले में गुजरात को हराया. नीचे देखें वीडियो…

बस ड्राइवर ने कब-कैसे बनाया वीडियो?

दरअसल, विराट कोहली ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में शामिल हुए. इस टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों में विराट कोहली ने दिल्ली को जीत दिलाने के लिए 2 बड़ी पारियां खेलीं. विराट कोहली ने दोनों मैच बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला, जिसका लाइव टेलीकास्ट नहीं किया गया. 26 दिसंबर को विराट कोहली ने दिल्ली बनाम गुजरात के मैच में हिस्सा लिया था. इस दौरान जब कोहली दिल्ली टीम की बस से बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान बस ड्राइवर ने चुपके से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर ने फोन को सेट करके खुद को विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों के साथ रिकॉर्ड किया. ड्राइवर ने चालाकी से अपना फोन रखा, जिससे वह खुद को विराट कोहली के साथ एक ही फ्रेम में शूट कर सके. इस वीडियो में मजेदार बात रही कि वह बस ड्राइवर सीरियस होने की एक्टिंग कर रहा था. पूरे समय बस ड्राइवर के चेहरे पर कोई भाव देखने को नहीं मिला, जिससे किसी को वीडियो बनने की भनक भी नहीं लगी.

यहां देखें वीडियो

अन्य क्रिकेटरों को भी किया कैमरे में कैद

बस ड्राइवर ने बड़ी ही चालाकी से विराट कोहली और ईशांत शर्मा समेत अन्य क्रिकेटरों के साथ खुद को कैमरे में कैद कर लिया. ड्राइवर ने क्रिकेटरों के साथ स्टाफ का भी बस से उतरते समय वीडियो बना लिया. हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि यह वीडियो पिछले तीन दिनों में खेले गए दो मैचों में से किस मुकाबले से पहले रिकॉर्ड किया गया था. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही बस ड्राइवर की एक्टिंग स्किल्स की तारीफ भी कर रहे हैं.

विजय हजारे में कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में 2 मैच खेले, जिनमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. 24 दिसंबर को दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश के मैच में कोहली ने 101 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली. इसके बाद दूसरे मैच में कोहली ने गुजरात के खिलाफ 77 रनों की पारी खेली. इन दोनों ही मैचों में दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की. विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं. इसके लिए वह मुंबई लौट गए हैं, जहां पर वे वनडे सीरीज की तैयारी करेंगे. इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने वाली है. 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Muzaffarpur gas pipeline blast: मुजफ्फरपुर में नाला खोदते ही मचा हाहाकार, जमीन के नीचे फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से दहला इलाका

Muzaffarpur gas pipeline blast: बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए…

Last Updated: November 2, 2026 18:03:28 IST

माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू ही क्यों है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा और धार्मिक रहस्य

Goddess Lakshmi Vahan Lakshmi Owl Story: माता लक्ष्मी ने उल्लू को ही अपना वाहन क्यों…

Last Updated: November 2, 2026 17:53:31 IST

Nora Fatehi Case: कोर्ट को हल्के में मत लीजिए… सुकेश चंद्रशेखर केस में कोर्ट नहीं पहुंचीं नोरा फतेही, अदालत ने लगाई फटकार

Nora Fatehi News: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली मामले में गवाही…

Last Updated: November 2, 2026 17:48:33 IST

करवाचौथ की रात पति का खूनी खेल, पत्नी के चेहरे-गर्दन पर कैंची से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 घंटे चला ऑपरेशन

Bhojpur Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: November 2, 2026 16:15:23 IST

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर सबसे आगे

Most Runs by Indian Batsmen in New Zealand ODIs: न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट…

Last Updated: November 2, 2026 16:09:43 IST