<
Categories: मनोरंजन

Nora Fatehi Case: कोर्ट को हल्के में मत लीजिए… सुकेश चंद्रशेखर केस में कोर्ट नहीं पहुंचीं नोरा फतेही, अदालत ने लगाई फटकार

Nora Fatehi News: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली मामले में गवाही देने के लिए नोरा फतेही 2 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश नहीं हुईं. उनकी गैरमौजूदगी पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए उनके वकील को फटकार लगाई और 6 नवंबर को दोबारा पेश होने का समन जारी किया. नोरा इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह हैं, आरोपी नहीं. इससे पहले वह सुकेश से जुड़े विवाद और इसके कारण अपना काम प्रभावित होने की बात भी एक पॉडकास्ट में बता चुकी हैं.

Nora Fatehi News: एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. 200 करोड़ रुपये के वसूली मामले में गवाही देने के लिए उन्हें सोमवार, 2 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह अदालत नहीं पहुंचीं. उनकी गैरमौजूदगी पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए उनके वकील को फटकार लगाई. कोर्ट ने साफ कहा कि नोरा इस मामले में गवाह हैं और उन्हें पेश होना चाहिए था. अदालत ने उनके रवैये को ठीक नहीं बताते हुए कहा कि कोर्ट को हल्के में न लें. इसके बाद नोरा को 6 नवंबर को पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया है.

पेशी से छूट की याचिका पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि नोरा फतेही को समन भेजा गया था, लेकिन उनकी पेशी को लेकर कोई पुष्टि नहीं थी. इस बीच नोरा के वकील ने उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की. इस पर अदालत ने नाराजगी जताई. जज ने कहा कि नोरा इस मामले में गवाह हैं और उन्हें अदालत में मौजूद रहना चाहिए था. कोर्ट ने उनके आचरण को उचित नहीं बताते हुए चेतावनी दी कि अदालत की कार्यवाही को हल्के में नहीं लिया जा सकता. इसके बाद अदालत ने उन्हें 6 नवंबर को गवाही दर्ज कराने के लिए दोबारा समन जारी किया.

200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में गवाह हैं नोरा

यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है. आरोप है कि सुकेश ने दिल्ली की रोहिणी जेल में रहते हुए खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर पूर्व रैनबैक्सी प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली की थी. उसने कथित तौर पर उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का भरोसा दिया था. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले की जांच की थी. नोरा फतेही को इस मामले में आरोपी नहीं, बल्कि अभियोजन पक्ष की गवाह बनाया गया है. उनका नाम तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह (LW-3) के तौर पर दर्ज है.

सुकेश और उसकी पत्नी से संपर्क को लेकर हुई थी पूछताछ

जांच एजेंसियों ने नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल से उनके संपर्क, चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम और महंगे उपहारों से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की थी. नोरा ने जांच के दौरान बताया था कि सुकेश से उनका संपर्क उसकी पत्नी के जरिए हुआ था. इस मामले में गवाह के तौर पर अदालत में उनकी गवाही दर्ज होनी है.

नोरा ने पॉडकास्ट में बताया था विवाद का असर

इस पूरे विवाद को लेकर नोरा फतेही पहले एक पॉडकास्ट में अपनी बात रख चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि उस समय वह गहरे सदमे में थीं. उनके मुताबिक, इस विवाद के कारण उन्हें कई ब्रांड्स के साथ काम गंवाना पड़ा. उन्होंने अफसोस जताया था कि जो लोग उन्हें अच्छी तरह नहीं जानते थे, उन्होंने उनके बारे में कही जा रही बातों पर भरोसा कर लिया. नोरा ने यह भी कहा था कि आज भी कुछ लोग उन्हें सुकेश के साथ जोड़कर देखते हैं और उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की बातें करते हैं, जबकि उनके मुताबिक ऐसा कुछ नहीं था. अभिनेत्री ने इस पूरे दौर को अपने लिए बेहद संवेदनशील और मुश्किल समय बताया था.\

sharma ranjana

Recent Posts

Muzaffarpur gas pipeline blast: मुजफ्फरपुर में नाला खोदते ही मचा हाहाकार, जमीन के नीचे फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से दहला इलाका

Muzaffarpur gas pipeline blast: बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए…

Last Updated: November 2, 2026 18:03:28 IST

माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू ही क्यों है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा और धार्मिक रहस्य

Goddess Lakshmi Vahan Lakshmi Owl Story: माता लक्ष्मी ने उल्लू को ही अपना वाहन क्यों…

Last Updated: November 2, 2026 17:53:31 IST

करवाचौथ की रात पति का खूनी खेल, पत्नी के चेहरे-गर्दन पर कैंची से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 घंटे चला ऑपरेशन

Bhojpur Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: November 2, 2026 16:15:23 IST

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर सबसे आगे

Most Runs by Indian Batsmen in New Zealand ODIs: न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट…

Last Updated: November 2, 2026 16:09:43 IST

Cyclone Murasu School Holiday: मुरासु तूफान की वजह से 3 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल? तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट; यहां देखें अपडेट

Cyclone Murasu School Holiday: चक्रवात मुरासु के खतरे के चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा…

Last Updated: November 2, 2026 17:45:14 IST