<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan charged 1 Rupees: क्या था फिल्म का नाम, जिसके लिए सलमान ने ली थी सिर्फ 1 रुपये फीस; शाहरुख ने क्यों नहीं किया रोल

Salman Khan charged 1 Rupees: फिल्ममेकर शैलेंद्र सिंह ने सालों बाद इस बात का खुलासा किया सलमान खान ने उनकी फिल्म में अपने रोल के लिए सिर्फ़ ₹1 चार्ज किया था. यह जानते हुए कि फैन्स इस फिल्म में रोल को देखकर गुस्सा होंगे.

Salman Khan charged 1 Rupees: सलमान खान को चैरिटी करने के लिए जाना जाता है. वह जाति, धर्म और अन्य कोई वजह देखकर किसी की मदद नहीं करते हैं, बल्कि जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं. सलमान खान ने कई नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया है और उन्होंने कामयाबी भी हासिल की है. फिल्म निर्माता शैलेन्द्र सिंह (Filmmaker Shailendra Singh) ने सलमान खान को लेकर एक जानकारी दी है, जिसके बारे में जानकर उनके फैन्स भी बहुत खुश होंगे. उन्होंने बताया कि एड्स जागरूकता पर प्रकाश डालने वाली फिल्म में अपनी भूमिका के लिए सलमान खान ने बतौर फीस 1 रुपये की रकम ली थी.

बेशक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 2900 करोड़ रुपये के संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी पैसों का दिखावा नहीं किया है. ब्रांड वैल्यू की बात करें तो सलमान खान किसी फिल्म में एक्टिंग के लिए 100 करोड़ से अधिक चार्ज करते हैं. बावजूद इसके 2000 के दशक में उन्होंने एक ऐसे प्रोजेक्ट में सिर्फ 1 रुपये में काम किया, जिसे अन्य एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दी थी. सलमान ने इस फिल्म में एचआईवी से पीड़ित एक व्यक्ति रोहित की भूमिका निभाई, जो अंततः मर जाता है. यह फिल्म उस दौर में की जब सलमान खान सबसे पॉपुलर एक्टर थे.

संवेदनशील इंसान है सलमान खान

फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने मेरी एक फिल्म के लिए सिर्फ 1 रुपये चार्ज किया था. यह जानते हुए भी कि इस फिल्म से उनकी छवि खराब हो सकती है, क्योंकि फिल्म के क्लाइमेक्स में उनके द्वारा निभाए गए किरदार की मौत हो जाती है. उन्होंने कहा कि सलमान खान को एड्स पर आधारित फिल्म करने के लिए मनाना कुछ खास कठिन काम नहीं था, क्योंकि वह बेहद संवेदनशील इंसान है. फिल्म में लीड एक्टर को HIV हो जाता है और फिर क्लाइमेक्स में उसकी मौत हो जाती है.

 पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने इस रोल के लिए मना कर दिया. फिर उन्होंने सलमान खान को फोन किया. उन्होंने फिल्म की, जिसमें सलमान की क्लाइमेक्स में HIV से मौत हो जाती है. जाहिर है, उनके फैंस खुश नहीं थे, लेकिन मैसेज पूरे देश तक पहुंच गया. उन्होंने बताया कि इतनी इंटेंस फिल्म होने के बावजूद ‘फिर मिलेंगे’ न सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज हुई बल्कि सैटेलाइट, टेलीविजन, केबल के जरिये हर जगह दर्शकों तक पहुंची.

फ्लॉप हुई थी फिल्म

यहां पर बता दें कि ‘फिर मिलेंगे’ का निर्देशन रेवती ने किया था. मुकेश उदेशी और शैलेंद्र सिंह द्वारा निर्मित फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ में शिल्पा शेट्टी, सलमान खान और अभिषेक बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फ़िल्म में भारत में HIV/AIDS से जुड़े सामाजिक कलंक को दिखाया गया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, यह फ़िल्म कमर्शियली फ़्लॉप रही थी. यह फिल्म 5.50 करोड़ के बजट में बनी थी और केवल 5.43 करोड़ कमाए.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Gwalior mobile blast: डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल, आग लगते ही मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior mobile blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर के चौहान प्याऊ स्थित दृष्टि क्लिनिक…

Last Updated: November 2, 2026 19:13:27 IST

Firozabad rape case: फिरोजाबाद में 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Firozabad rape case: फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी घर से निकलने…

Last Updated: November 2, 2026 18:51:12 IST

Muzaffarpur gas pipeline blast: मुजफ्फरपुर में नाला खोदते ही मचा हाहाकार, जमीन के नीचे फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से दहला इलाका

Muzaffarpur gas pipeline blast: बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए…

Last Updated: November 2, 2026 18:03:28 IST

माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू ही क्यों है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा और धार्मिक रहस्य

Goddess Lakshmi Vahan Lakshmi Owl Story: माता लक्ष्मी ने उल्लू को ही अपना वाहन क्यों…

Last Updated: November 2, 2026 17:53:31 IST