<

Video: मैच में पिटाई होने पर क्या करे खिलाड़ी? ‘किंग’ कोहली ने गेंदबाज को दिए टिप्स

Virat Kohli Tips To Bowler: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले नेट में खूब पसीना बहाया. इस दौरान उन्होंने एक नेट गेंदबाज को बॉल पर ऑटोग्राफ देते हुए खास टिप दिया. देखें वीडियो...

Virat Kohli Tips To Bowler: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज रविवार (11 जनवरी) से शुरू हो गई है. वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में इस सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम 7 जनवरी को ही वडोदरा पहुंच गई थी. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत भारत के सभी खिलाड़ियों ने पहले मुकाबले से पहले जमकर प्रैक्टिस की. बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने नेट में खूब पसीना बहाया. इसी बीच विराट कोहली का एक प्यारा वीडियो सामने आया, जिसमें वो युवाओं को खास टिप्स देते दिखाई दे रहे हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने युवा गेंदबाजों का हौसला बढ़ाया.

दरअसल, विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले प्रैक्टिस कर रहे थे.  नेट सेशन के बाद विराट कोहली ने गेंदबाजी कर रहे युवा खिलाड़ी को बॉल पर ऑटोग्राफ दिया. साथ ही उन्होंने उस गेंदबाज को सलाह दी कि अगर मैच में ज्यादा मार पड़ जाए, तो क्या करना चाहिए.

कोहली ने दिए ये खास टिप्स

विराट कोहली ने युवा गेंदबाज को सलाह दी कि वह अपनी गेंदों पर भरोसा रखे, भले ही बल्लेबाज उस पर रन बना ले. कोहली ने कहा, बॉलर कुछ करेगा ही नहीं. वो सिर्फ इंतजार कर रहा है कि या तो मेरी (बल्लेबाज) की गलती हो जाए, या बॉल अपने आप घूम जाए. अगर मार पड़ भी जाती है, तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दृढ़ विश्वास होना जरूरी है. मुझे जो बॉल डालनी है, मैं वही डालूंगा. वो बॉल नहीं डालूंगा जो बल्लेबाज मुझसे डलवा रहा है.’

शानदार फॉर्म में विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली ने पिछली 6 वनडे पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. इन पारियों में कोहली ने कुल 584 रन बनाए हैं. कोहली ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2 शतक और 1 नाबाद अर्धशतक लगाया था. अब कोहली साल 2026 का पहला मैच खेल रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि वह इस मैच में शानदार पारी खेलेंगे. बता दें कि विराट कोहली इस मुकाबले की तैयारी करने के लिए 7 जनवरी को ही वडोदरा पहुंच गए थे. इस दौरान उन्होंने नेट में जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST