<
Categories: मनोरंजन

Toxic: ‘टॉक्सिक’ टीजर में यश के इंटीमेट सीन पर डायरेक्टर ने कर दिया ये बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘महिलाओं की खुशी….’

Geetu Mohandas: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर में कार के अंदर एक बोल्ड सीन दिखाया गया है, जिसे लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है. अब इस पर फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने प्रतिक्रिया दी है. जानिए उन्होंने महिलाओं को लेकर क्या है.

Geetu Mohandas On Toxic Teaser: किसी भी फिल्म का जब टीजर रिलीज होता है, तो उसमें मेकर्स द्वारा कुछ ऐसे सीन डाले जाते हैं, जिससे दर्शक फिल्म को लेकर और उत्साहित हो जाएं. हाल ही में साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आया है, जिसमें कार में एक बोल्ड सीन को फिल्माया गया है, जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. साथ ही नेटिजंस की भी  तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सभी उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में गूगल पर खोज रहे हैं. अब खुद फिल्म की डायरेक्टर ने एक पोस्ट साझा कर इसपर टिप्पणी की है. 

डायरेक्टर ने क्या कहा?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंने अभिनेत्री रीमा कलिंगल को भी कोलैब किया है. इस पोस्ट में कुछ लाइनें लिखी हैं, जो है, ‘जब लोग महिलाओं की खुशी, सहमति, महिलाओं द्वारा सिस्टम में भूमिका निभाने आदि के बारे में पता लगा रहे हैं, तब मैं बस आराम कर रही हूं.’ इस प्रतिक्रिया के आते ही कुछ नेटिजंस उनकी तारीफ करते हुए इसे सही कह रहे हैं. वहीं कुछ इसे फिल्म के लिए निगेटिव पीआर बता रहे हैं. आपको बता दें कि डायरेक्टर ने इस पोस्ट से पहले यश की तारीफ करते हुए कहा था कि उनको यश पर गर्व है, क्योंकि राया के रूप में वो दुनिया को सबसे अलग रूप दिखान वाले हैं.

फिल्म के बारे में

‘टॉक्सिक’ फिल्म में यश गैंगस्टर राया के किरदार में हैं. यश के अलावा इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरेशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे है. फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर हैं. उन्हें ये खिताब साल 2014 में हिंदी फिल्म ‘लायर डाइस’ के लिए मिला था. यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. इसकी टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगी. यानी कि थिएटर्स पर तहलका मचने को तैयार है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST